पुलिस की गिरफ्त में फिर वाहन चोर, अब बरामद हुई 12 मोटरसाइकिल एक स्कूटी

Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने इन दिनों वाहन चोरों पर निगाहें जमा रखी हैं शनिवार को पुलिस ने 10 मोटरसाइकिल बरामद कर दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा था और आज चार वाहन चोरों के गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से 12 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।

ग्वालियर पुलिस की क्राइम ब्रांच और सिरोल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, डीएसपी क्राइम आईपीएस शियाज केएम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरोल थाना क्षेत्र में डीबी सिटी के सामने तीन वाहन चोर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने बेचने आने वाले हैं, सूचना मिलते ही सिरोल थाने और क्रीम ब्रांच को एक्शन के निर्देश दिए गए।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता 

पुलिस ने चैकिंग पॉइंट लगाया और क्राइम ब्रांच और सिरोल थाना पुलिस ने संयुक्त टीम ने वाहनों की चैकिंग शुरू की,  पुलिस टीम को डीबी सिटी के सामने वाहन चैकिंग के दौरान तीन संदिग्ध लड़के डीलक्स मोटरसायकिल से आते हुये दिखे, लड़कों ने  पुलिस वाहन चैकिंग को देखकर मोटरसाइकिल वापस पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस टीम ने उन तीनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

तीन चोरों से जब्त की बेचने आये चोरी की मोटरसाइकिल   

पकड़े गये तीनों लड़कों के पास से मिली डीलक्स मोटरसायकिल के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने पहले गुमराह करने का प्रसाय किया लेकिन जब पुलिस ने तीनों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की तो तीनों ने अपने एक और अन्य साथी के साथ मिलकर 03 जनवरी को टीगेदर रेस्टोरेंट के सामने से उक्त मोटरसायकिल चोरी करना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने चोरों के पास मौजूद डीलक्स मोटरसायकिल को जब्त कर तीनों के खिलाफ सिरोल थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके चौथे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।

चौथे साथी से 11 मोटर साइकिल औ र एक स्कूटी बरामद  

पुलिस ने जब वाहन चोर गिरोह के चौथे सदस्य को गदाईपुरा से पकड़ा तो उसके पास चोरी की 11 मोटरसायकिल व 01 स्कूटी मिली जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया, पुलिस पूछताछ में चारों वाहन चोरों ने बताया कि उन्होंने ये वाहन मुरार, डीबी मॉल, फूलबाग, जिला मुरैना, भिंड और इटावा से चोरी  किये थे। गौरतलब है कि शनिवार को भी पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा था और उनके कब्जे से 10 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की थी।

[dgv_vimeo_video id=”900736533″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews