पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 6 बदमाश गिरफ्तार, कार और अवैध हथियार जब्त

बदमाशों से उनके पास मिले रुपयों के बारें में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि 02/03 जनवरी 2025 की दरमियानी रात में ग्राम बेला से भैंसों की चोरी की थी और ये भैसों की बिक्री से प्राप्त रुपये है जो हमने बांट लिए हैं।
gwalior news

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस के तीन थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 6 बदमाशों की एक गैंग को गिरफ्तार किया है, ये बदमाश सफारी कार में बैठकर एक पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे , पुलिस ने इनके पास से एक सफारी गाड़ी, 60 हजार रुपये नगद, 315 बोर के दो कट्टे मय 04 जिंदा राउण्ड, एक तलवार, एक चाकू, एक कुल्हाड़ी और 06 मोबाइल जब्त किये। पूछताछ में मालूम चला कि ये बदमाश ग्राम बेला में भैंसे चोरी करने की घटना भी कर चुके हैं।

ग्वालियर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना करहिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ईटमा तिराहा नई नहर के किनारे एक सफेद रंग की सफारी कार में कुछ संदिग्घ व्यक्ति बैठ कर डकैती की घटना को अंजाम देने की बात कर रहे हैं। इस सूचना की जानकारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को दी गई, एसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  निरंजन शर्मा को थाना करहिया, चीनोर, बेलगढ़ा पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई में 6 बदमाश गिरफ्तार  

निर्देश के बाद थाना करहिया, चीनोर व बेलगढ़ा पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर मुखबिर के बताये स्थान पर भेजी गई। पुलिस टीम को ईटमा तिराहा नई नहर के किनारे मुखबिर के बताये हुलिया की एक सफेद रंग की सफारी गाड़ी खडी दिखी, गाड़ी में कुछ लोगों की बात करने की आवाज आ रही थी पुलिस ने छिपकर सुना तो एक व्यक्ति कह रहा था कि आज रात में अपन लोग करहिया में बने भारत पेट्रोल पंप के सैल्समेन को लूटेंगे।

कार में बैठकर बना रहे थे डकैती की योजना 

उक्त बदमाशों द्वारा डकैती की योजना बनाये जाने की तस्दीक होने पर पुलिस की तीनों टीमों द्वारा गाड़ी को चारों तरफ से घेरकर उसमें बैठे 06 बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया गया। पकड़े गये बदमाशों से नाम पता पूछने पर पहले ने स्वयं को पारदी मौहल्ला ग्वालियर का होना बताया, जिसकी तलाशी लेने पर उसकी कमर में 315 बोर का एक कट्टा खुरसा हुआ मिला जिसे खोलकर चेक किया तो उसके चैम्बर में एक राउण्ड लगा मिला तथा उसकी पेंट की जेब से 10,000/- रुपये एवं एक सेमसंग कंपनी का कीपेड मोबाइल रखा मिला, दूसरे ने स्वयं को ग्राम रज्जो का पुरा थाना रिठौरा जिला मुरैना का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 315 बोर का कट्टा खुरसा मिला जिसमें एक राउण्ड लोड मिला तथा पेंट की जेब में 10,000/- रुपये नगद और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल मिला।

बदमाशों के पास से मिले अवैध हथियार  

पुलिस को तीसरे बदमाश ने समशू पुरा थाना रिठौरा जिला मुरैना का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर दाहिने हाथ में तलवार लिये हुए मिला तथा पेंट की जेब में 10,000/- रुपये नगद व एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल मिला, चौथे ने समशू का पुरा थाना रिठौरा जिला मुरैना का होना बताया जिसकी कमर में एक चाकू खुरसा मिला व लोवर की जेब में 10,000/- रुपये नगद एवं एक मोबाइल वीवो कंपनी का मिला। पांचवे ने ग्राम समसू का पुरा थाना रिठौरा जिला मुरैना का होना बताया जिसकी पेंट की जेब में एक कार की चाबी, 02 जिंदा राउण्ड 315 बोर के एवं 10,000/- रुपये नगदी व एक मोबाइल सेमसंग कंपनी रखे मिला, जिसने मौके पर खड़ी सफारी सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी-07-सीसी-6906 अपनी होना बताया, छठे ने ग्राम नगला नरौती थाना सकीट जिला एटा का होना बताया तलाशी लेने पर दाहिने हाथ में एक कुल्हाडी लिए मिला और लोअर की जेब में 10,000/- रुपये नगद एवं एक मोबाइल पोको कंपनी का रखे मिला।

भैसों की चोरी करना भी किया स्वीकार 

बदमाशों से उनके पास मिले रुपयों के बारें में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि 02/03 जनवरी 2025 की दरमियानी रात में ग्राम बेला से भैंसों की चोरी की थी और ये भैसों की बिक्री से प्राप्त रुपये है जो हमने बांट लिए हैं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज का रुन्हें गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस आरोपियों से अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews