इंदौर के सिपाही को गोली मारकर लूटने वाले बदमाश को ग्वालियर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुएं से निकाली बाइक, अन्य आरोपियों की तलाश

एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ़्तारी पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित है, गिरफ़्तारी पर डीजीपी कैलाश मकवाना ने ग्वालियर पुलिस को बधाई दी है और आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को सम्मानित करने की बात कही है।
Gwalior constable robbery accused

ग्वालियर पुलिस ने दो दिन पहले 18 सितम्बर की रात को घाटीगांव क्षेत्र में इन्दौर के आरक्षक को गोली मारकर लूटने वाले चार बदमाशों में से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने लूटी गई मोटर साइकिल और अन्य सामान एक कुएं से बरामद कर लिया  है, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है उसने शिवपुरी जिले में कई वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपियों की गिरफ़्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था, डीजीपी ने आरोपी को गिरफ़्तारी पर ग्वालियर पुलिस को बधाई दी है और पूरी टीम को सम्मानित करने की बात कही है।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इंदौर में पदस्थ सिपाही प्रमोद त्यागी 18 सितम्बर को अपनी पेशन-प्रो मोटरसाइकिल से इन्दौर से ग्वालियर आ रहा तह तभी घाटीगांव  हाइवे पर रात करीब 09 बजे चार अज्ञात लोग एक बिना नम्बर की मोटर साइकिल से आये और उसे ओवरटेक कर घेर लिया तथा बैग जिसमें 30,000 रुपये नगद रखे थे, मोबाइल, घड़ी, पर्स व मोटर साइकिल छीन लिए, जब उसने विरोध किया तो एक लड़के ने कट्टे से उस पर फायर कर दिया, जिससे वो घायल हो गया। वो किसी तरह लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा जहाँ जाकर फिर पुलिस ने उससे पूरी बात पूछी और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती की धाराओं सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर  लिया।

“ऑपरेशन मिड नाइट परस्यूट” ने दो दिन में किया लूट का पर्दाफाश 

उन्होंने कहा कि घटना चुनौतीपूर्ण थी इसलिए “ऑपरेशन मिड नाइट परस्यूट” के नाम से एक अभियान शुरू किया जिसमें निर्देश थे कि दिन रात बदमाशों की तलाश करेंगे और जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे, एडिशनल एसपी, सीएसपी , क्राइम ब्रांच, संबंधित थानों के टी आई फ़ोर्स सबको मुरैना, शिवपुरी सहित आसपास के जिलों में तलाशी के निर्देश दिए गए, मुखबिर सक्रिय किये गए। पुलिस की 6 टीमों ने घटना वाले क्षेत्र के आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया इसी दौरान एक टिप मिली कि एक व्यक्ति सिमरिया तिराहे के पास पास देखा गया है जो घटना में शामिल हो सकता है, उसकी तलाश में जब टीम गई तो उसे संदिग्ध दिखाई दिया जिसे पकड़ लिया।

आरोपी ने तीन साथियों के साथ सिपाही से लूट करना स्वीकारी 

पुलिस ने जब उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम धर्मेन्द्र गुर्जर उर्फ बाबूजी निवासी ग्राम मगरोनी थाना नरवर जिला शिवपुरी का बताया। पुलिस ने पकड़े गये संदेही से सिपाही के साथ लूट की घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने पहले पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ लूट करना स्वीकार कर लिया।

बदमाश का पुराना रिकॉर्ड , शिवपुरी में भी की वारदातें 

पुलिस ने उसके द्वारा बताये स्थान पर मौजूद कुएं में फेंकी गई सिपाही की मोटर साइकिल, पर्स व अन्य लूटा गया सामान बरामद कर लिया, पुलिस पूछताछ में आरोपी धर्मेन्द्र गुर्जर उर्फ बाबूजी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है उसने शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र की भी कुछ वारदातें करना स्वीकार किया है, पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है जल्दी ही अन्य तीन फरार आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1120394892″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews