महिला चोर गिरफ्तार, तीन चोरियों का खुलासा, पति और दोस्त के साथ मिलकर करती थी वारदात

Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर की मुरार थाना पुलिस ने एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, शुरूआती पूछताछ में तीन चोरियों का खुलासा हुआ है , जाँच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला अपने पति और दोस्त के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देती थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ागांव हाईवे पुल के पास एक टेबलेट लेकर औनेपोने दाम पर बेचने के लिये खड़ा है। सूचना पर मुरार थाने की टीम को बडागांव हाईवे पुल के पास भेजा गया। वहां पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति हाथ में लेबलेट लिये खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे टीम द्वारा घेरबंदी कर पकड़ लिया गया। उससे पास मिले टेबलेट के संबंध में पूछताछ की तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया।

भिंड निवासी चोर ग्वालियर में रहकर करता था चोरी 

पुलिस ने थाने लाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की उसने बताया कि टेबलेट कृष्ण बिहार कालोनी बालाजीपुरम के पास से सूने घर से ताला तोड़कर चोरी किया था। पकड़े गये शातिर चोर का नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को ग्राम तरसोखर थाना अटेर जिला भिण्ड हाल श्याम गार्डन के पीछे खुरेरी मुरार का होना बताया।

पुलिस ने पत्नी को पकड़ा, दोस्त फरार 

पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी और उसका दोस्त मिलकर चोरी करते हैं , आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एक वाशिंग मशीन एक ल्युमिनस कम्पनी का इनवर्टर और बैटरी जब्त कर ली,पकड़े गये आरोपी के बताये अनुसार पुलिस ने उसके दूसरे साथी व उसकी पत्नी की तलाश उसके किराये के घर बालाजीपुर में की वहां आरोपी नहीं मिला लेकिन आरोपी की पत्नी मिल गई।

चोरी किया टीवी गैस सिलेंडर बरामद 

आरोपी महिला से महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जब चोरियों के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अपने पति व उसके दोस्त के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिला आरोपी के घर से एक एलईडी टीवी जब्त की, पुलिस ने इंडेन कम्पनी का एल गैस एलपीजी सिलेंडर भी जब्त किया, पुलिस इनके फरार साथी की तलाश कर रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews