गांजा बेचने निकला तस्कर डीलिंग से पहले ही गिरफ्तार, 1 लाख का गांजा जब्त

Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर की गिरवाई थाना पुलिस और क्रीम ब्रांच थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 लाख रुपये कीमत का करीब 9 किलो गांजा जब्त किया है, पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि एक गांजा तस्कर पल्सर मोटर साइकिल  से अवैध गांजा बेचने के लिए गोलपहाडिया एबी रोड से होते हुये थाना गिरवाई क्षे़त्र में आने वाला है। उक्त सूचना केव बाद क्राइम ब्रांच व थाना गिरवाई थाना पुलिस को संयुक्त टीम बनाकर एक्शन लेने के निर्देश दिए गए।

वाहन चैकिंग में पकड़ा गांजा तस्कर 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोनों थानों की संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताये स्थान एबी रोड पर वाहन चैकिंग लगा दी। पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान गोल पहाड़िया की तरफ से एक व्यक्ति पल्सर मोटर साइकिल से आता हुआ दिखा, जिसने पुलिस वाहन चैकिंग को देखकर मोटर साइकिल वापस पीछे मोड़कर भागने का प्रसाय किया लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

तस्कर के कब्जे से 1 लाख रुपये का गांजा जब्त 

पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को सिकन्दर कम्पू, गिरवाई ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये व्यक्ति की पल्सर मोटरसायकिल के पीछे एक सफेद रंग का प्लास्टिक का बोरा रस्सी से बंधा मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा खोलकर देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ मिला। जिसकी तौल करने पर कुल 09 किलोग्राम निकला, पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया , जब्त गांजे की कीमत 01 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस टीम तस्कर से गांजे के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews