RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी घर से गिरफ्तार, विरोध के चलते हंगामा, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

चर्चित आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के घर कोर्ट का वारंट तामील कराने गई पुलिस और उनके बीच विवाद हो गया बाद में पुलिस ने उन्हें कोर्ट के स्पेशल वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
Gwalior RTI activist Ashish Chaturvedi arrested

RTI activist Ashish Chaturvedi arrested :  व्यापमं मामले को उजागर करने वाले ग्वालियर के आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी को आज पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, हालाँकि इस दौरान काफी हंगामा हुआ, पुलिस का कहना है कि गिरफ़्तारी का विरोध करने के लिए आशीष ने खुद को चोट पहुँचाने का प्रयास किया और उसे बचाने के दौरान हमारा एक एस आई आशीष शर्मा घायल हो गया, उधर आशीष ने गिरफ़्तारी का विरोध किया है और एसपी धर्मवीर यादव पर गंभीर आरोप लगाये है।

चर्चित आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के घर नाका चन्द्रबदनी पर आज हंगामा हो गया, उसके घर जब पुलिस पहुंची तो किसी बात को लेकर वाद विवाद होने लगा कुछ देर में वहां माहौल बिगड़ने लगा जिसके बाद पुलिस ने आशीष चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहाँ से उसे फिर कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस का कहना कोर्ट के वारंट पर किया गिरफ्तार 

थाना झाँसी रोड टी आई मंगल सिंह का कहना है कि आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ तीन चार बार पहले गिरफ़्तारी वारंट निकल चुका है , अब जेएफएफसी कोर्ट का एक वारंट है उसकी तामीली कराने स्टाफ गया था, उन्होंने बताया कि इनका एक वारंट 24 फरवरी का था, 23 फरवरी को ये एक मामले में थाने आये थे अगले दिन साक्ष्य में गिरफ़्तारी इनका वारंट था इन्हें बताया लेकिन ये मिले नहीं फिर 6 मार्च का वारंट था इन्हें मालूम था ये फिर कहीं चले गए अभी 20 मार्च का एक वारंट था लेकिन दो दिन पहले ये चले गए इन्हें मालूम रहता है वारंट के बारे में तो ये बाहर चले जाते हैं।

पुलिस बोली विरोध कर आशीष ने खुद को चोट पहुँचाने का प्रयास किया 

टी आई ने बताया कि आज कोर्ट से स्पेशल वारंट था, जिसको इनको बताने  एस आई आशीष शर्मा इनके घर पर गए थे तो ये भड़क गए, उनके साथ विवाद किया, अपना दीवार में सिर मार दिया हमारे सब इंस्पेक्टर आशीष शर्मा ने इन्हें बचाया जिसमें वे खुद चोटिल हो गए , हम इन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाये हैं फि इन्हें कोर्ट में पेश करेंगे कोर्ट जो फैसला लेगा उसका पालन होगा।

आशीष ने पुलिस कार्रवाई पर उठाये सवाल, एसपी पर गंभीर आरोप लगाये

उधर पुलिस की कार्रवाई को आशीष चतुर्वेदी ने गलत बताया, उन्होंने कहा आज मेरी तारीख नहीं है, एसपी धर्मवीर यादव अपने गैरकानूनी कारोबार को छिपाने के लिए ये सब दबाव बना रहे है आशीष ने एसपी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने उनके खिलाफ़ आवाज उठाई है तो मुझ पर दबाव बनाने के लिए ये सब कर रहे हैं, ऐसे 500 और वारंट हैं क्या एसपी उन सबको गिरफ्तार करेंगे ? हालाँकि पुलिस का कहना है कि उसके पास गिरफ़्तारी वारंट है उसके आधार पर गिरफ्तार किया गया है ।

[dgv_vimeo_video id=”1070589914″]

[dgv_vimeo_video id=”1070590004″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews