MP Breaking News

ग्वालियर पुलिस ने दो तस्कर किये गिरफ्तार, बैग में छिपाकर ले जा रहे 1.60 लाख रुपये का अवैध गांजा जब्त

हाराजपुरा थाना पुलिस ने ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग में अवैध गांजा छिपाकर ले जा रहे दो तस्करों को पकड़ा है पुलिस ये पता लगा रही अहि कि ये कहाँ से गांजा लाये थे और किसे देने आये थे।
Gwalior Police seize illegal ganja

Gwalior Police seize illegal ganja

अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ प्रदेश में चलाये जा आरहे अभियान के तहत ग्वालियर में भी पुलिस मुस्तैद है और लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाये हुए है, इसी क्रम में जिले की सीमा पर बसे महाराजपुरा थाना की बरेठा पुलिस चौकी ने दो तस्करों को अवैध गांजे के साथ पकड़ा है, इनके पास से जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीती शाम थाना महाराजपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लक्ष्मणगढ़ पुल के पास आगरा-झांसी हाईवे पर अवैध मादक पदार्थ लेकर किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बरेठा चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को लक्ष्मणगढ़ पुल के पास बांके बिहारी धाम कॉलोनी के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। एक के हाथ में ग्रे रंग का ट्रॉली बैग और दूसरे के पास मूंगिया ग्रीन रंग का पिट्ठू बैग था। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

एक आरोपी टीकमगढ़ का दूसरा झाँसी का 

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रवि जोशी निवासी ग्राम महेबा, थाना चंदेरा, जिला टीकमगढ़ और अनिल जोशी निवासी बड़ा बाजार, थाना कोतवाली, झांसी (उत्तर प्रदेश) बताए। पुलिस ने दोनों के बैगों की तलाशी ली तो डबल पारदर्शी पन्नियों में गांजा रखा मिला। तौल कराने पर कुल 16.256 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 1  लाख 60 हजार रुपये बताई गई है, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा और बैग जब्त कर लिए हैं।

आरोपियों के नेटवर्क तलाश रही पुलिस 

महाराजपुरा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से गांजे की तस्करी और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
ग्वालियर पुलिस ने दो तस्कर किये गिरफ्तार, बैग में छिपाकर ले जा रहे 1.60 लाख रुपये का अवैध गांजा जब्त