ग्वालियर पुलिस ने चैकिंग के दौरान सराफा कारोबारी के दो पहिया वाहन से जब्त किये 5 लाख रुपये

gwalior police

MP Election 2023 : चुनाव को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वाहनों की कड़ी चैकिंग की जा रही है,चैकिंग के दौरान ग्वालियर पुलिस ने 5 लाख रुपये कैश एक दो पहिया वाहन से जब्त किये हैं।

यह है मामला

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस बहुत सतर्क है और जगह जगह चैकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रही है। इंदरगंज थाना पुलिस नदी गेट पर चैकिंग कर रही थी तभी पुलिस ने एक एक्टिवा को रोका और जब उसकी तलाशी ली उसकी डिक्की में 5 लाख रुपये कैश निकला।

[dgv_vimeo_video id=”876887826″]

पुलिस ने जब एक्टिवा सवार से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अनुराग वर्मा बताया और खुद को सराफा कारोबारी बताते हुए पैसे को चिक संतर मुरार स्थित अपनी दुकान का बताया, लेकिन जब पुलिस ने कैश के दस्तावेज मांगे तो वो नहीं दिखा पाया इसलिए पुलिस ने पैसे को जब्त कर लिया। आपको बता दें कि आचार संहिता प्रभावी होने के बाद ग्वालियर पुलिस द्वारा कैश पकड़ने की ये पहला केस है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”876887665″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews