एक्शन मोड में ग्वालियर पुलिस, New Year पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ा तो खानी पड़ेगी जेल की हवा

ग्वालियर पुलिस

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। आज साल 2021 का आखिरी दिन 31 दिसंबर 2021 है, लोग 2022 के स्वागत के लिए जश्न की तैयारियां कर रहे हैं उधर ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने भी तैयारी कर ली है। किसी ने भी यदि शराब पीकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी।

यह भी पढ़े.. IPS Promotion: मप्र के इन आईपीएस अफसरों को मिला प्रमोशन, यहां देखें लिस्ट

शहर के होटल्स, रेस्टोरेंट्स , क्लब आदि में नये साल के जश्न की पार्टियों की तैयारी हो गई है, पार्टियों के लिए अलग से मेन्यू डिसाइड किये गए है कुछ होटल्स और रेस्टोरेंट्स ने नई डिश भी नये साल के जश्न की पार्टी के लिए बनाई है।

उधर कोरोना कर्फ्यू की गाइड लाइन का पालन करने का भी होटल्स और रेस्टोरेंट्स पर है। पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है। एसपी  (Gwalior SP)अमित सांघी ने बताया कि शहर के चौराहे पर फिक्स पिकेट लगाए गए हैं। पुलिस थानों को अतिरिक्त मोबाइल दी गई है जो लगातार राउंड लेती रहेंगी।

यह भी पढ़े.. IFS Promotion: मध्य प्रदेश के इन आईएफएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, यहां देखें लिस्ट

एसपी ने कहा कि रात को 11 बजे से कोरोना कर्फ्यू (Corona Night Curfew) लागू है उसका सख्ती से पालन कराया जायेगा। कोई भी शराब पीकर वाहन चलाता या माहौल बिगाड़ता मिला तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा। साथ ही यदि होटल्स और रेस्टोरेंट्स ने 11 बजे के बाद पार्टी चालू रखी तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

[dgv_vimeo_video id=”661399618″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews