ग्वालियर पुलिस ने दबिश देकर घर से जब्त किये अवैध हथियार, दो आरोपी गिरफ्तार

बदमाश की बहन के घर से अवैध हथियारों का जखीरा मिलने पर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने सभी अवैध हथियार जब्त कर आरोपी बंटी की बहन सपना व भाई मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया।
Gwalior Police

Gwalior Police

ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में रास्ते से गाड़ी निकालने को लेकर ब्यूटी पार्लर संचालिका से हुए विवाद के बाद बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के घर के बाहर कार की तोड़फोड़ कर फायरिंग कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर दबिश दी तो अवैध हथियारों का जखीरा मिला। पुलिस ने मौके से भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक पिता और उसके दो बेटे सहित तीन लोग फरार हो गए हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दो अलग अलग FIR दर्ज की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मॉडल टाउन निवासी अनु शर्मा का लेजर ट्रीटमेंट बॉडी सॉल्यूशन का काम है। उन्होंने पुलिस  वह कल रात अपनी गाड़ी थार से घर लौट रही थीं। रास्ते में बंटी यादव का घर पड़ता है वहां सड़क पर एक सीढ़ी खड़ी थी। जब अनु ने रास्ते से निकलने के लिए सीढ़ी हटाने के लिए कहा तो बंटी यादव ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही मारने पीटने का प्रयास किया। जिस पर अनु साइड से अपनी कार निकालकर घर चली गई।

उनके घर पर मेहमान संस्कार शर्मा व विकास यादव बैठे हुए थे। उसी समय बदमाश बंटी यादव, उसके दो बेटे अंशुल यादव, दम्मो उर्फ अनिकेत यादव व सूर्या यादव लाठी-डंडे लेकर आए और हमला कर दिया। उनके मेहमान संस्कार व विकास से मारपीट की। अनु शर्मा व उनकी बेटियों को बाहर खींचकर मारने का प्रयास किया। इससे मन नहीं भरा तो बदमाशों ने बाहर रखी अनु शर्मा की थार कार में तोड़फोड़ कर दी। आखिर में दहशत फैलाने के लिए बंटी यादव ने पिस्टल व कट्‌टे से गोलियां चला दीं। जिसका घर में मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और उसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने घर से जब्त की अवैध हथियार 

एडिशनल एसपी विदिता डागर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की गई। जब वहां बदमाश नहीं मिले पुलिस ने बंटी यादव के पुश्तैनी मकान हुरावली पर दबिश दी। जहां पर मुख्य आरोपी बंटी यादव के भाई मनीष यादव और बहन सपना यादव मिले। घर की तलाशी में अवैध हथियारों का जखीरा मिला । बदमाश की बहन के घर से अवैध हथियारों का जखीरा मिलने पर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने सभी अवैध हथियार जब्त कर आरोपी बंटी की बहन सपना व भाई मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि आरोपी बंटी यादव और उसके दोनों बेटे अवैध वसूली और लोगों डराने धमकाने का काम करते है इसलिए यहां अवैध हथियार रखते हैं।पुलिस को घर की तलाशी पर 315 बोर की तीन राइफल, 32 बोर की दो पिस्टल, 315 बोर का एक कट्‌टा, 315 बोर के 52 जिंदा कारतूस, 32 बोर के 17 जिंदा कारतूस, 306 बोर के छह कारतूस, 22 गोलियां अलग-अलग बोर की और 9 मैग्जीन भी मिली हैं।

पुलिस ने दर्ज की दो अलग अलग एफआईआर 

फिलहाल पुलिस ने फरियादी अनु शर्मा की शिकायत पर मुख्य आरोपी बंटी यादव और उसके दोनों बेटे अंशुल और अनिकेत पर गाली गलौज, मारपीट, तोड़फोड़, फायरिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर दूसरी FIR मुख्य आरोपी बंटी यादव उसके दोनों बेटे अंशुल और अनिकेत के साथ-साथ बंटी के भाई मनीष यादव और बहन सपना यादव के खिलाफ अवैध हथियार रखने के संबंध में आर्म्स एक्ट की धाराओं में की है और फरार मुख्य आरोपी बंटी और उसके दोनों बेटों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है मुख्य आरोपी बंटी के गिरफ्तार हो जाने के बाद अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews