ग्वालियर पुलिस ने किया 18 लाख की चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, इनमें एक नाबालिग भी, 15 लाख रुपये जब्त

पुलिस ने बताया कि चोर पुराने बदमाश हैं ये रेकी कर अपना शिकार ढूंढते है और फिर वहां से चोरी किया कैश और माल आपस इमं बांट लेते हैं।
Gwalior Police solve 18 lakh Rupees theft case

Gwalior Police solve 18 lakh Rupees theft case

ग्वालियर पुलिस ने दो दिन पहले हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा कर दिया है सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और घटना में शामिल पांच आरोपियों को अलग अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया अधिकांश कैश जब्त कर लिया है जिसे उन्होंने आपस में बांट लिया था।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज में  हिंदुस्तान लीवर की एजेंसी चलाने वाले व्यापारी संजय बंसल के ऑफिस को चोरों ने 10 अगस्त को निशाना बनाया था रात करीब 3 बजे के बाद अज्ञात चोर उनके ऑफिस में घुसे और वहां रखा करीब 18 लाख रुपये कैश चोरी कर ले गए शनिवार होने के कारण व्यापारी ने कैश बैंक में जमा नहीं कराया था।

पुलिस में लिखाई रिपोर्ट में संजय बंसल ने बताया कि 9 अगस्त की रात को वे ऑफिस बंद कर सिटी सेंटर पटेल नगर स्थित अपने घर चले गए थे, रात को करीब डेढ़ बजे उनके ऑफिस के पास रहने वाले एक परिचित का फोन आया कि आपके ऑफिस के गेट पर कोई आवाज आ रही है हम अपने घर से ऑफिस पहुंचे यहाँ चैक किया तो सब ठीक था हम घर लौट गए सुबह थोडा जल्दी ऑफिस पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और कैश गायब था, ऑफिस में करीब 18 लाख रुपये कैश और एक चांदी का सिक्का रखा था जिसे चोर ले गए।

पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर जाँच शुरू की, जनकगंज थाने की पुलिस, एफएसएल टीम ने बारीकी से ऑफिस चैक किया फिंगर प्रिंट्स उठाये सीसीटीवी फुटेज चैक किये वहां कुछ संदिग्ध दिखाई दिए , चोरों ने ऑफिस के कई कैमरे तोड़ दिए थे लेकिन रास्ते के कैमरे चैक किये तो कुछ सुराग मिला, चोरी बड़ी थी इसलिए इसमें जनकगंज थाने की मदद के लिए क्राइम ब्रांच थाना, साइबर थाना झाँसी रोड थाने की टीमें बनाई गई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई ।

मुखबिर की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस 

पुलिस को मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्धों की जानकारी मिली पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए संदिग्ध भारत उर्फ भूरा जाटव एवं जितेन्द्र जाटव को वीर हनुमान मंदिर के पास  तारागंज से धरदबोचा। चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी करने के बाद हम लोगों ने रुपये आपस में बांट लिए थे जिसके बाद पुलिस ने भूरा जाटव की निशादेही पर चोरी किए गये रुपये में से उसके हिस्से के 06 लाख रुपये तथा जितेन्द्र जाटव के हिस्से में आये 01 लाख रुपये जब्त  कर लिए ।

आरोपियों के कब्जे से चोरी किया कैश जब्त 

पकड़े गये आरोपियों के बताये अनुसार उक्त प्रकरण के तीसरे आरोपी जोगेन्द्र जाटव को पुलिस ने लक्ष्मीगंज से गिरफ्तार कर उसके पास से 01 लाख 40 हजार रुपये जब्त किये। इसके बाद पुलिस ने चौथे आरोपी विवेक यादव को ललितपुर से गिरफ्तार किया और उसके पास से 06 लाख रुपये जब्त कर लिए। पुलिस ने इस चोरी में साथ देने वाले एक नाबालिग बालक को भी पकड़ा और उसके पास से चोरी के 01 लाख रुपये जब्त कर लिए। इस प्रकार पुलिस द्वारा चोरी किये गये 18 लाख रुपये  में से कुल 15 लाख 40 हजार रुपये आरोपियों से जब्त कर लिए। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तथा बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी की शेष रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

रेकी कर दिया चोरी की घटना को अंजाम 

एसपी का कहना है कि ये सभी पुराने अपराधी है जेल में मेल मुलाकातों के दौरान एक दूसरे के कनेक्शन में आये  और जेल से छूटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, पूछताछ में मालूम चला है कि इनको संजय बंसल की गतिविधि का अंदाजा था उनको मालूम था कि शनिवार को एजेंसी के लड़के मोटा कैश लेकर आते हैं इसलिए उन्होंने ऑफिस को निशाना बनाया, एसपी ने कहा आरोपियों का रिमांड लिया जाकर और घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ की जाएगी ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews