नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाई तो ग्वालियर पुलिस छोड़ेगी नहीं, SP ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश

टीम को बताया गया कि शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कोर्ट द्वारा न्यूनतम 10,000 का जुर्माना एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breath Analyzer Gwalior Police Training

Breath Analyzer Gwalior Police Training

नए साल का स्वागत करने के लिए पूरे देश के साथ साथ ग्वालियर के लोग भी उत्साहित हैं लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्होंने यदि किसी दूसरे का जश्न ख़राब किया,  यदि शराब पीकर गाड़ी चलाई तो ग्वालियर की पुलिस छोड़ेगी नहीं, एसपी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में 35 विशेष पुलिसकर्मियों की एक टीम ब्रेथ एनालाइजर के साथ तैनात रहेगी, आज इस टीम को प्रशिक्षण दिया गया।

एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य / यातायात) अनु बेनीवाल के नेतृत्व में नववर्ष के अवसर पर ड्रंक एंड ड्राइव की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए 35 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित कर उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम में ब्रेथ एनालाइजर के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

आज से ही पुलिस की 35 सदस्यीय टीम रहगी तैनात  

एसपी ने बताया कि ये टीम आज से ही शहर के प्रमुख चौराहों, हाईवे एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हाथ एनालाइजर प्रशि सघन चेकिंग करेगी। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि नागरिक सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से नववर्ष का स्वागत कर सकें।

ब्रेथ एनालाइज़र के उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण 

डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान, थाना प्रभारी यातायात कम्पू निरीक्षक के.पी. एस. तोमर, थाना प्रभारी यातायात झांसी रोड निरीक्षक धनंजय शर्मा एवं थाना प्रभारी गोला का मंदिर सूबेदार अभिषेक रघुवंशी द्वारा पुलिस टीम को ब्रेथ एनालाइज़र के उपयोग का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत होगा 10,000 रुपये का जुर्माना

इस टीम को बताया गया कि शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कोर्ट द्वारा न्यूनतम 10,000 का जुर्माना एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी यातायात कम्पू निरीक्षक के.पी.एस. तोमर ने उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की किस प्रकार ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच करनी है इसके संबंध में विस्तार से प्रेक्टिकल कर बताया गया।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष नववर्ष के जश्न के दौरान लापरवाही से वाहन चलाने के मामलों में वृद्धि को देखते हुए इस वर्ष ग्वालियर पुलिस द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। हाई-टेक उपकरणों की सहायता से मौके पर ही जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews