Gwalior News: रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना देने वाला गिरफ्तार, पुलिस से नाराज था पुजारी

gwalior police

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना देने वाले व्यक्ति को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लक्ष्मण प्रजापति आगरा का रहने वाला है और अपने बहन की गुमशुदगी के चलते आगरा पुलिस से नाराज था। ग्वालियर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, आज जारी होंगे इन 2 परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, जुलाई में परीक्षा

सोमवार को डायल 100 पर आये फोन पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप मच गया था । रेलवे पुलिस और जिला पुलिस बल ने तत्काल एक्शन लेते हुए स्टेशन को खाली कराया, लगातार कई घंटे तक सभी प्लेटफॉर्म और स्टेशन की बारीकी से जांच की लेकिन जब कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला तब पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सबकुछ ठीक है।

उधर घटना के बाद से पुलिस फोन करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही थी, इस बीच GRP ने मिले इनपुट के आधार पर उस व्यक्ति को देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बानमोर और शनिचरा मंदिर के बीच स्थित एक मंदिर का पुजारी है।

यह भी पढे..MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर निकली भर्ती, 11 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, जाने आयु-पात्रता

पूछताछ में उसने बताया कि उसकी बहन 2014 से लापता है, वो आगरा पुलिस से कई बार गुहार लगा चुका है लेकिन पुलिस ने उसकी बहन को अब तक नहीं ढूंढा। इसलिए वो आगरा से बस द्वारा ग्वालियर आया और स्टेशन बजरिया से डायल 100 को बम रखे होने का फोन लगा दिया। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल और सिम जब्त कर ली है और उससे पूछताछ कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews