रेलवे प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रेन के पास तक कार लेकर पहुंच गया युवक, कारण जानकर हैरान रह जायेंगे,RPF ने मामला दर्ज किया, गाड़ी जब्त

यदि कोई व्यक्ति रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है या फिर ट्रेन परिचालन में बाधा डालता या यात्रियों की सुरक्षा को खतरा पैदा होता है, तो रेलवे अधिनियम की धाराओं के तहत उसे तीन से पांच साल तक की सजा हो सकती है।
Car on Gwalior railway platform

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उस समय एक अजीब नजारा दिखाई दिया जब एक युवक कार को लेकर ही प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया, वो यात्रियों की भीड़ के बीच से ट्रेन के बिलकुल नजदीक पहुंच गया, सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस एक्शन में आई और उसने युवक को पकड़ लिया , युवक नशे में था उसने जो कारण बताया उसे सुनकर सब हैरान रह गए, रेलवे पुलिस ने कार को जब्त कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात अचानक जब लोगों ने एक सफ़ेद रंग की कार देखी तो वे हैरान रह गए, चूँकि इस समय रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है इसलिए कंपनी ने अपने वाहनों को प्लेटफ़ॉर्म तक ले जाने के लिए रैंप बना रखे हैं इसी का इस्तेमाल करते हुए युवक कार लेकर पहुँच गया।

पत्नी गई मायके, नशे में कर दी ये हरकत 

प्लेटफ़ॉर्म पर गस्त कर रहे RPF के जवानों को जब ये जानकारी लगी तो वे दौड़ कर कार के पास पहुंचे उसे रोका और युवक को नीचे उतारा, पुलिस ने जब पूछताछ की तो वो नशे में दिखाई दिया , उसने बताया कि उसे शराब पीने का आदत है उसका पत्नी से झगड़ा हो गया और वो मायके चली गई तो उसने कार गुस्से में कार को प्लेटफ़ॉर्म पर चढ़ा दिया। आरोपी का नाम नितिन राठौड़ बताया गया है और वो ग्वालियर के आदित्यपुरम क्षेत्र का  रहने वाला बताया गया है।

प्लेटफ़ॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन, नजदीक पहुंच गया कार लेकर 

रेलवे पुलिस युवक को कार सहित थाने ले गई और उसपर रेलवे अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है। बता दें जिस समय युवक कार लेकर प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 पर पहुँचा उस समय नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। मथुरा में गुरु पूर्णिमा के मेले को देखते हुए इस ट्रेन को ग्वालियर स्टेशन तक बढ़ाया गया है और इसी ट्रेन से यात्री उतर रहे थे। कार को प्लेटफार्म पर देखकर डर गए थे।

[dgv_vimeo_video id=”1100257009″]

[dgv_vimeo_video id=”1100257157″]

[dgv_vimeo_video id=”1100257241″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews