Gwalior : तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की 4 लाख 20 हजार की स्मैक

Gwalior : तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की 4 लाख 20 हजार की स्मैक

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पंचायत चुनावों को देखते हुए ग्वालियर (Gwalior News) पुलिस ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ सतर्कता बढ़ा दी है।  इसी क्रम में आज ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 4 लाख 20 हजार रुपये की स्मैक (smack) जब्त की है।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी(Gwalior SSP Amit Sanghi) को मुखबिर से सूचना मिली कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में  न्यू कलेक्ट्रेट के पास रामानुज नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक तस्कर अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है।

ये भी पढ़ें – आठ सालों में किया आठ सौ सालों का काम, रखी आधुनिक भारत की नींव और दुनिया ने माना हमार लोहा

मुखबिर की सूचना के बाद एसएसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया (Rajesh Dandotiya Adsp Crime Branch Police Gwalior) को तस्कर के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश दिया। एडिशनल एसपी ने क्राइम ब्रांच थाना और विश्वविद्यालय थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर तस्कर को पकड़ने भेजा।

ये भी पढ़ें – 2022 में अब तक सर्वाधिक कमाई करने वाली World No. 1 मूवी कौन सी है?

पुलिस टीम को न्यू कलेक्ट्रेट पास रामानुज नगर की ओर जाने वाले कच्चे सूनसान रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति नीले रंग की शर्ट पहने दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने  उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें – MP News : कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में खुद  को गणेशपुरा मुरैना का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद रंग की पालीथिन मिली जिसमें 42.260 ग्राम स्मैक रखी हुई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त स्मैक की अनुमानित कीमती 04 लाख 20 हजार रुपये है।

तस्कर (smack smuggler) ने बताया कि उसने कलेक्ट्रेट के पीछे एक अनजान बाबा से स्मैक खरीदी थी, जब पुलिस टीम द्वारा सदिग्ध बाबा की तलाश की गई तो आसपास कोई बाबा नहीं मिला। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews