अवैध वसूली के वायरल वीडियो के बाद एसपी का सख्त एक्शन, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

अवैध वसूली के वायरल वीडियो के बाद एसपी का सख्त एक्शन, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित (Suspend) कर दिया है। निलंबन आदेश में एसपी ने कहा है कि  सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मुरार थाने के पुलिसकर्मियों का संदिग्ध आचरण दिखाई दे रहा है ये स्वीकार्य नहीं है।  एसपी ने सीएसपी मुरार को मामले की जांच पर 7 दिन में रिपोर्ट मांगी है।

गौरतलब है कि कल 9 नवम्बर को सोशल मीडिया पर चार वीडियो वायरल हुए थे जिसमें मुरार थाने में पदस्थ कर्मचारी ट्रकों से अवैध वसूली और थाने में संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंचे।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार की इस योजना से मिलेगा युवाओं को मिलेगा रोजगार, 888 युवाओं को होगा लाभ

वीडियो सामने आने के बाद एसपी अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi) ने सीएसपी से इस विषय में जानकारी मांगी और उनके प्रतिवेदन पर मुरार थाने में पदस्थ ASI श्रवण कुमार दीक्षित, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राजवीर कौशल, प्रधान आरक्षक रामकिशन शर्मा, आरक्षक सुरेंद्र इंदौरिया और आरक्षक रूप सिंह को निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार का बड़ा फैसला : श्रवण बाधित और मूकबधिर परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में मिलेंगे विशेष शिक्षक

एसपी ने इस पूरे मामले की जाँच सीएसपी मुरार को सौंप दी है और विस्तृत जांच रिपोर्ट सात दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews