Gwalior एसपी की दो टूक, जो कोई भी समाज का माहौल ख़राब करने की कोशिश करेगा, पुलिस उसे छोड़ेगी नहीं

Gwalior एसपी की दो टूक, जो कोई भी समाज का माहौल ख़राब करने की कोशिश करेगा, पुलिस उसे छोड़ेगी नहीं

Gwalior News : ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों से पुलिस के पास ऐसे आवेदन और ज्ञापन पहुँच रहे हैं जिसमें एक समाज के नेता दूसरे समाज पर अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं, मर्यादा लांघने वाले नेता समाज के महापुरुषों को भी नहीं छोड़ रहे, सोशल मीडिया पर भी पोस्ट लिखकर बेहूदगी कर रहे हैं,  ग्वालियर एसपी ने ऐसे लोगों को चेतावनी दी है कि किसी ने भी सामाजिक सौहार्द ख़राब करने की कोशिश की तो ग्वालियर पुलिस उसे छोड़ेगी नहीं।

पुलिस के पास पहुँच रहे समाज के खिलाफ टिप्पणी करने के आवेदन  

दर असल पिछले दिनों पुलिस के पास एक आवेदन आया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुशवाह समाज के व्यक्तियों ने बघेल समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। आज जनसुनवाई में एसपी के पास क्षत्रिय समाज और ब्राह्मण समाज के नेता एक साथ पहुंचे और ज्ञापन दिया।

यादव समाज के नेता ने की टिप्पणी, क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे एसपी के पास 

नेताओं ने कहा कि यादव समाज के नेता हैं रुपेश यादव, उन्होंने पिछले दिनों मेहगांव जिला भिंड में गुर्जर महापंचायत में क्षत्रिय समाज और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है, उन्होंने बहुत अभद्र भाषा का प्रयोग किया है इसलिए रुपेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाये। एसपी ने कहा कि मुझे इन लोगों ने वीडियो दिया है देखने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

एसपी की चेतावनी, ऐसे लोगों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी 

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि ये बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा कि समाज में विद्वेष फ़ैलाने के लिए किसी दूसरे समाज के बारे में या उसके महापुरुष के बारे में गलत बात की जाये, लड़ने झगड़ने की बात की जाये, उन्होंने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर यदि आप कोई भी टिप्पणी करते हैं तो वो एविडेंस होता है, यदि किसी को किसी की बात से एतराज है तो सोशल मीडिया पर रिएक्ट न करे, पुलिस में शिकायत करे।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews