लॉकडाउन के बीच चोरी कर बेच रहे थे शराब, तीन आरोपी गिरफ्तार

लॉकडाउन के बीच चोरी कर बेच रहे थे शराब, तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर।अतुल सक्सेना| कोरोना वायरस के चलते भले ही शहर में पुलिस मुस्तैद है, बावजूद इसके बदमाश चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुरार थाना क्षेत्र का है। मुरार पुलिस ने चोरी की हुई शराब को बेचते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 30 पेटी देशी शराब भी की बरामद की है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बड़ा गाँव स्थित लाइसेंसी आबकारी ठेकेदार मनीष शिवहरे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बंद शराब की दुकान के ताले तोड़कर  अज्ञात चोरों ने 30 देशी शराब की पेटी चोरी कर ली है। पुलिस ने मनीष शिवहरे की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ा गांव में छापा मारा और बड़ा गाँव में ही रहने अनिल, अंकुल परिहार और अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तीनोंं ही आरोपी लॉक डाउन के दौरान चोरी की गई शराब की  अवैध रूप से  बिक्री कर रहे थे। पुलिस नेे आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 30 पेटी  शराब की भी बरामद कर ली है। पुलिस ने चोरी और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews