ग्वालियर व्यापार मेला का समापन आज, 25 तक मिलेंगी ऑफर और छूट की सुविधा

ग्वालियर व्यापार मेला का समापन आज, 25 तक मिलेंगी ऑफर और छूट की सुविधा

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

ग्वालियर व्यापार मेला के इतिहास का अब तक की सबसे लंबी अवधि का मेला का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह आज मेला मेला कला मंदिर रंगमंच पर शाम 4 बजे आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस विधायक मुन्ना लाल गोयल और विधायक प्रवीण पाठक मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला का शुभारंभ 27 दिसम्बर को पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था जिसकी अवधि 15 फरवरी तक थी ।

लेकिन व्यापारियों कि मांग और सैलानियों के अपार उत्साह को देखते हुए इसकी अवधि को 5 दिन बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया इसके बाद मेला प्राधिकरण के सदस्यों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनधियों के साथ हुई चर्चा में महसूस किया कि इसकी अवधि 5 दिन और बढ़ाना चाहिए इसलिए निर्णय लिया गया कि मेला अवधि 25 फरवरी तक रहेगी उसके अगले दिन 26 फरवरी को लाइट काट दी जाएगी।

प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल और उपाध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि मेला इतिहास के अब तक के सबसे लंबे 61 दिन के मेले का समापन समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह 23 फरवरी को सायं 4 बजे मेला कला मंदिर रंगमंच पर आयोजित किया गया है । इस कार्य्रकम में शासकीय प्रदर्शनी, अर्ध शासकीय प्रदर्शनी और 34 सेक्टर में से प्रत्येक सेक्टर के शोरूम को उत्कृष्ट सजावट के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरुस्कार दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews