फूफा ने बनाया भतीजी को हवस का शिकार, नाबालिग हुई गर्भवती, आरोपी फरार

कलयुगी फूफा ने इस नाबालिग लड़की को इतना भयभीत कर दिया था कि वह अपना दर्द किसी से बता भी नहीं पा रही थी।
फूफा ने बनाया भतीजी को हवस का शिकार, नाबालिग हुई गर्भवती, आरोपी फरार

GWALIOR NEWS : ग्वालियर में रिश्तों को तार तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रिश्ते में फूफा लगने वाले व्यक्ति ने तीन साल तक अपनी ही भतीजी का शारिरिक शोषण किया। कलयुगी फूफा ने इस नाबालिग लड़की को इतना भयभीत कर दिया था कि वह अपना दर्द किसी से बता भी नहीं पा रही थी। पिछले दिनों जब वह जब गर्भवती हो गई और उसके स्वभाव में परिवर्तन दिखने लगा तब घरवालों ने उससे पूछताछ की। मेडिकल जांच में लड़की गर्भवती निकली।

ऐसे हुई शुरुआत 

लड़की ने बताया कि मई 2021 से ही उसका फूफा पूरन उसके साथ बलात्कार कर रहा है। ये सिलसिला पिछले महीने यानी अप्रैल तक जारी रहा। वह बात-बात में उसे खत्म करने की धमकी देता था। इसलिए लड़की चुपचाप रही। खास बात यह है कि जब फूफा ने अपनी भतीजी को हवस का शिकार बनाया था उस समय उसकी उम्र मात्र 14 साल थी अब वह 17 साल की हो चुकी है।

गायब हुआ आरोपी

अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी पूरन गायब हो गया है। दरअसल पूरन की पत्नी का पांच साल पहले देहांत हो गया था। वह अपने साले के घर आकर रहने लगा था। यहीं उसने रिश्ते में भतीजी लगने वाली इस नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। यह सिलसिला में 2021 से लगातार चल रहा था। लड़की के शारीरिक बदलाव और उसके व्यवहार में परिवर्तन देखते हुए घर वालों को कुछ शंका हुई थी। इसके बाद ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसके चलते इस पूरे शर्मनाक वाक्ये का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार पास्को एक्ट और धमकाने जैसी कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

निरंजन शर्मा एएसपी

[dgv_vimeo_video id=”942977760″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews