Gwalior Update: जिंदगी की जंग हारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोरोना से मौत

Gwalior Update: जिंदगी की जंग हारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोरोना से मौत

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

कोरोना संकृमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता वर्मा ने रविवार को दम तोड़ दिया। घासमंडी निवासी 50 वर्षीय हेमलता वर्मा को उनके परिजनों ने निमोनिया और डाईबीटीज की शिकायत पर 24 जून को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया था, डॉक्टर ने कोरोना जांच के लिए उनका सेम्पल लिया था अगले ही दिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हेमलता को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। जहाँ रविवार को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। हेमलता का अंतिम संस्कार कोरोना मरीजों के लिए बनाई गई गाइड लाइन के हिसाब से उनके बेटे दीपक, प्रमोद,संदीप और बेटी प्रति की मौजूदगी में प्रशासन ने कराया। हेमलता कहाँ से संकृमित हुई ये मालूम नहीं चल सका है। वे जमना दाई मोहल्ले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी, घासमंडी में उनके ससुर की किराने की दुकान है। सभी परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है केवल हेमलता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews