Gwalior : मतदान से पहले साड़ियां बांटने का वीडियो वायरल, निर्वाचन कार्यालय पहुंची शिकायत

Gwalior : मतदान से पहले साड़ियां बांटने का वीडियो वायरल, निर्वाचन कार्यालय पहुंची शिकायत

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर जिला पंचायत (Gwalior Zilla Panchayat) के लिए कल होने वाले मतदान से पहले एक प्रत्याशी के समर्थन में साड़ियां बांटे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अन्य प्रत्याशी ने इसकी शिकायत निर्वाचन कार्यालय से की है और आरोपी प्रत्याशी को गिरफ्तार कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

साड़ियां बांटे जाने का वीडियो ग्वालियर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक एक के गांव सुपावली का है। वार्ड क्रमांक 1 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही प्रत्याशी अंजना शर्मा पत्नी राजेश शर्मा ने इसकी लिखित शिकायत चुनाव प्रेक्षक बीएम शर्मा से की है।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : सावरकर को लेकर दिग्विजय सिंह का ट्वीट, भड़की बीजेपी

शिकायती पत्र में प्रत्याशी अंजना शर्मा ने लिखा है कि इसी वार्ड से चुनाव लड़ रही प्रत्याशी वर्षा जितेंद्र गुर्जर के ससुर भीकम सिंह गुर्जर ने अन्य लोगों के साथ आज ग्राम सुपावली में साड़ियां बांटी है। ये लोग साड़ियां बांटकर मतदाता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कह रहे हैं। जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें – CG Weather: मौसम में फिर बदलाव, छाए बादल, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने के आसार

गौरतलब है कि त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव (Mp Panchayat Election 2022 ) कार्यक्रम का पहला चरण कल 25 जून को है और ग्वालियर जिला पंचायत में कल ही मतदान होना है ऐसे में मतदान से पहले प्रत्याशी के समर्थन में साड़ियां बांटा जाना आचार संहिता का उल्लंघन है और लोकतंत्र का मखौल भी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी भी लुढ़की, खरीदने का सुनहरा मौका

साड़ियां बांटे जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा (Sarees distribution video goes viral) है। जिसे देखने के बाद कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Gwalior Collector Kaushlendra Vikram Singh) ने सोशल मीडिया पर ही कार्रवाई की बात कही है।

[dgv_vimeo_video id=”723640196″]

[dgv_vimeo_video id=”723640297″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews