Gwalior: BJP के सदस्यता अभियान के बीच युवा कांग्रेस का धरना, लगाए गंभीर आरोप

Gwalior: BJP के सदस्यता अभियान के बीच युवा कांग्रेस का धरना, लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय संभागीय सदस्यता ग्रहण समारोह के विरोध में तय घोषणा के तहत रविवार जो दूसरे दिन युवा कांग्रेस ने धरना दिया। जिला अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना के नेतृत्व में रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर धरना दिया गया।

धरने में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा सहित अन्य नेता भी पहुंचे ये लोग कुछ देर रुकने के बाद निकल गए । धरने पर बैठे युवा कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा के आयोजन पर जमकर निशाना साधा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र दर्शन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी में जहाँ इसके संक्रमण से बचाने के प्रयास किये जाने चाहिए लेकिन भाजपा ग्वालियर के लोगों को उसमें झोंक रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित उनके मंत्री बड़े नेता सब मंच पर बैठे रहे और भीड़ को संबोधित करते रहे लेकिन किसी ने कोरोना की चिंता नहीं की। हमारा यही विरोध है कल जिस तरह से पूरे शहर में भाजपा ने भीड़ जुटाई वो सबने देखा और जब कांग्रेस ने विरोध किया तो जेल भिजवा दिया। जबकि हम जनता की लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन हम डरने वाले नहीं है हमारी लड़ाई गांधी वादी तरीके से जारी रहेगी। मितेंद्र ने कहा कि भाजपा में एक डर है, भय का माहौल है क्योंकि जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है ये उसने कल देख लिया। भाजपा अब खत्म हो गई है। उसे चुनावों में ये अहसास हो जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews