Gwalior के नए एसपी ने पदभार ग्रहण किया, बोले -“रिस्पोंसिव पुलिसिंग मेरी प्राथमिकता में शामिल”

Gwalior के नए एसपी ने पदभार ग्रहण किया, बोले -“रिस्पोंसिव पुलिसिंग मेरी प्राथमिकता में शामिल”

Gwalior News : ग्वालियर में आज नवागत एसपी राजेश सिंह चंदेल (Gwalior new SP Rajesh Singh Chandel) ने पदभार ग्रहण किया, ग्वालियर से ट्रांसफर हुये एसपी अमित सांघी ने उन्हें ग्वालियर का चार्ज सौंपा और शुभकामनायें दी। मीडिया से बात करते हुए एसपी चंदेल ने अपनी प्राथमिकतायें गिनाते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण से जुड़ी जो पुलिस की प्राथमिकतायें हैं उनके अलावा मैं रिस्पोंसिव पुलिसिंग भी इसमें जोडूंगा।

2010 बैच IPS अधिकारी राजेश सिंह चंदेल को मप्र शासन से शिवपुरी से ट्रांसफर कर ग्वालियर का एसपी बनाया है, आज ग्वालियर पहुंचे नवागत एसपी चंदेल ने पदभार ग्रहण करने से पहले अचलेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और फिर एसपी ऑफिस पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। एसपी अमित सांघी ने उन्हें ग्वालियर का चार्ज सौंपा।

चार्ज लेने के बाद एसपी राजेश सिंह चंदेल ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सौजन्य भेंट की और उनसे परिचय प्राप्त किया । मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकतायें भी गिनाई , वरिष्ठ आई पीएस अधिकारी ने कहा जो अपराध को लेकर शासन की और विभाग की प्राथमिकताएं होती हैं वहीँ हमारी भी है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं इसमें एक चीज और जोडूंगा वो है “रिस्पोंसिव पुलिसिंग”, उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी कि कोई व्यक्ति यदि कोई शिकायत करे तो कम से कम तीन दिन में उसे ये पता चल जाए कि उसकी शिकायत पर लीगल क्या एक्शन हो रहा है, इससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और बढ़ेगा और हमारे कर्मचारी और भी ज्यादा जिम्मेदार होंगे।

[dgv_vimeo_video id=”812068657″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews