एक बार फिर बढ़ी ग्वालियर व्यापार मेला अवधि, अब 25 तक चलेगा

एक बार फिर बढ़ी ग्वालियर व्यापार मेला अवधि, अब 25 तक चलेगा

अतुल सक्सेना/ग्वालियर। सैलानियों के अच्छे रिस्पॉन्स और व्यापारियों की मांग को देखते हुए ग्वालियर व्यापार मेला की अवधि एक बार फिर पांच दिन बढ़ा दी गई है अब ये 20 फरवरी की जगह 25 फरवरी तक चलेगा। लेकिन इसका समापन समारोह 23 फरवरी को आयोजित होगा। इस बढ़ी हुई अवधि में राज्य सरकार द्वारा वाहनों की बिक्री पर रोड टैक्स में दी जा रही 50 प्रतिशत की छूट भी जारी रहेगी।

27 दिसंबर से शुरू हुआ ग्वालियर व्यापार मेला 15 फरवरी तक आयोजित किया गया था लेकिन मेला प्राधिकरण ने व्यापारियों की मांग को स्वीकार कर इसकी अवधि पिछले दिनों पांच दिन बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी थी। इसके बाद व्यापारियों ने इसकी अवधि और बढ़ाने मांग की । व्यापारियों की मांग और मेला में सैलानियों की भी को देखते हुए
आज ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण ने मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, विधायक मुन्नालाल गोयल, विधायक प्रवीण पाठक और कलेक्टर अनुराग चौधरी के साथ मेला अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल उपाध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल संचालकगण नवीन परांडे, शील खत्री सुधीर मंडेलिया, मेहबूब भाई चेनवाले के साथ चर्चा में यह सहमति बनी कि चूंकि मेला में रविवार और मंगलवार को सैलानी बहुत ज्यादा मेला घूमने आते है अभी जो समापन के बाद रविवार तक लाइट काटने का तय किया गया था लेकिन इसके एक दिन बाद मंगलवार होने के कारण अब मेला का समापन 23 फरवरी को किया जाएगा एवम 25 तारीख तक लाइट चालू रहेगी यानि मेला 25 तक चलेगा और 26 तारीख से लाइट बन्द कर दी जाएगी । बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि वाहनों की बिक्री पर रोड टैक्स में शासन द्वारा दी जा रही 50 प्रतिशत कि छूट भी 25 फरवरी तक मिलेगी। मेला का समापन समारोह 23 फरवरी को कला मंदिर में आयोजित किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक मुन्ना लाल गोयल और विधायक प्रवीण पाठक होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews