ग्वालियर में बदला मौसम, गिरे ओले, किसान परेशान

hailstone-in-gwalior-

ग्वालियर। शहर का मौसम शाम के समय अचानक बदल गया। दिनभर खिली धूप के बाद शाम के समय अचानक आसमान पर बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश ने थोड़ी ही देर में रफ़्तार पकड़ ली। इसी बीच तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बड़े बड़े ओले गिरे। जिसके चलते किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। ग्रामीण क्षेत्र के बिलौआ सहित अन्य गाँवों में  ओले गिरने से फसल को नुकसान की आशंका जताई गई है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews