शादी में हर्ष फायरिंग कर बनाया टिक टॉक वीडियो, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

शादी में हर्ष फायरिंग कर बनाया टिक टॉक वीडियो, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर। शानो-शौकत के सामान में गाड़ी, बंगला और पैसा के साथ ही अब असलहा का शौक भी लोगों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। इसी का नतीजा है कि हथियारों से लैस होकर चलने के साथ ही कानूनी प्रतिबंध के बावजूद शादी से लेकर छोटे-छोटे समारोह में हर्ष फायरिंग जमकर हो रही है। हालांकि कई बार हर्ष फायर परेशानी का कारण भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में सामने आया है। जहां शादी समारोह के दौरान एक युवक को हर्ष फायरिंग करना और फिर उसका विडियो टिकटॉक में डालना महंगा पड़ गया। मामला संज्ञान में आने के बाद अब पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों शहर के महराजपुर इलाके में एक शादी समारोह का आयोजन था। समारोह में पहुंचे योगेश राजावत नाम के एक युवक ने वहां मौजूद अपने साथियों के साथ जमकर हर्ष फायङ्क्षरग किया। इसके बाद योगेश ने हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाकर टिक टॉक पर अपलोड कर दिया। टिकटॉक पर अपलोड हुआ यह वीडियों अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews