Gwalior News : ग्वालियर रेंज के प्रधान आरक्षकों को मिले सहायक उप निरीक्षक के प्रभार, देखें लिस्ट

Gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पुलिसकर्मियों (Police)के लिए खुशखबरी है। ग्वालियर रेंज में पदस्थ प्रधान आरक्षकों (HC) को उच्च पद यानि सहायक उप निरीक्षक (ASI) पर कार्यवाहक के पद पर पदस्थ किये जाने के आदेश जारी हुए हैं। उप महा निरीक्षक (DIG) ग्वालियर रेंज सचिन अतुलकर ने रविवार को इसके आदेश जारी किये। आदेश में कहा गया है कि 1 जनवरी 2021 कि स्थिति में मौजूद प्रधान आरक्षकों(HC) के आधार पर इसकी सूची जारी की जा रही है । यदि किसी को कोई आपत्ति है तो दो दिनों के अंदर लिखित रूप से आपत्ति दर्ज करा सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Assembly : उपाध्यक्ष पद को लेकर सामने आया सिंधिया समर्थक मंत्री का बड़ा बयान

दरअसल,हाल ही में शिवराज सरकार द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस रेग्युलेशन एक्ट-1972 (Madhya Pradesh Police Regulation Act-1972) में संशोधन के बाद पुलिस विभाग (Police Department) में पुलिसकर्मियों को उच्च पद का प्रभार देने की प्रक्रिया जारी है।इसी कड़ी में ग्वालियर चम्बल रेंज की प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पदनाम की सूची जारी की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews