स्वास्थ्य मंत्री का बयान-डबरा में बनेगा 100 बिस्तरों का अस्पताल और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग

स्वास्थ्य मंत्री का बयान-डबरा में बनेगा 100 बिस्तरों का अस्पताल और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग

डबरा/सलिल श्रीवास्तव।
प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (State Home and Health Minister Narottam Mishra) आज डबरा सिविल अस्पताल (Dabra Civil Hospital) पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो साथ ही डबरा को सौ बिस्तरों के अस्पताल की सौगात देने के लिए स्थल का निरीक्षण भी किया।

पहले यह बिल्डिंग अन्यंत्र बनाई जानी थी पर व्यवस्थाओं को देखते हुए डबरा के हॉस्पिटल कैंपस में ही इस बिल्डिंग को बनाने का निर्णय लिया गया है ।साढ़े छ करोड़ की लागत से यह मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनेगी जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है ।शीघ्र ही टेंडर किए जाएंगे और बहुत जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।आपको बता दें कि आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने की जिम्मेदारी सिविल अस्पताल पर है और प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज यहां आते हैं। 100 बिस्तरों का अस्पताल बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें ग्वालियर नहीं जाना पड़ेगा।स्वास्थ्य मंत्री के साथ पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन,पूर्व मंडी अध्यक्ष मुकेश बंटी गौतम,भाजपा नेता विपिन आनंद,सत्येंद्र भार्गव,जीतू शिवहरे,रतन सिंह रावत,भीकम साहू,रामवीर घुरैया, सुशील दुबे ,जीतू राजा सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews