बारिश ने खोली ग्वालियर नगर निगम के इंतजामों की पोल, सड़कें बदहाल, कई जगह धंसी, कार फंसी, जलभराव से लोग बेहाल

इस सड़क के जो हिस्से धंसे वहां पिछले दिनों नगर निगम पीएचई ने सीवर लाइन डाली है जो आज बारिश में धंस गई जिसने सुरंग का आकर ले लिया, उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी चेतकपुरी रोड पर ऐसे सड़क धंसने से वाहन फंसे था और लोग परेशान हुए थे।   
Heavy rain in Gwalior road caves car stuck

Heavy rain in Gwalior road caves car stuck

ग्वालियर में पिछले दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच आज बुधवार की सुबह से झड़ी लग गई, लगातार तेज बारिश ने कुछ ही देर में शहर के हाल बेहाल कर दिए, जगर जगह जलभराव हो गया, लोग घरों के कैद हो गए, हालत इतने ख़राब हो गए कि झांसी रोड मुख्य मार्ग की सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया उसमें एक कार फंस गई और उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत ये रही कि कार सवार लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय ने बारिश शुरू होने से पहले अधीनस्थों को निर्देश दिए थे कि नालों की सफाई कराई दी जाए, जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम किये जाएँ, जो सड़कें ख़राब हैं उन्हें पेंचवर्क कर सुधारा जाये जिससे लोगों को बारिश में परेशान नहीं होना पड़े लेकिन उनके निर्देशों का कितना असर अधिकारियों पर हुआ ये आज सामने आ गया।

सड़क धंसी उसमें कार फंसी 

ग्वालियर में बुधवार सुबह से बारिश शुरू हो गई कभी बहुत तेज तो कभी मूसलाधार बरस रहे पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी, शहर की सड़कों की बदहाली का खामियाजा जनता को उठाना पडा, शहर के झांसी रोड क्षेत्र में बन रही करीब 16 करोड़ रुपये की PWD की फोर लेन सड़क पर एक कार धंस गई, वहां सुरंगनुमा एक बड़ा से गड्ढा निकल आया, उसमें झांसी की तरफ से आ रही एक एसयूवी कार धंस गई।

पुलिस ने बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक सामान्य किया 

सड़क धंसने और उसमें कार के फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला, पुलिस ने गड्ढों के आसपास बैरिकेड लगाकर यातायात को सामान्य बनाया और लोगों को समझाइश दी कि बारिश में वाहनों को धीमी गति से आसपास देखकर चलायें।

नगर निगम की लापरवाही पड़ रही भारी  

यहाँ बता दें ग्वालियर में एजी ऑफिस पुलिस से विक्की फैक्ट्री तिराहे तक PWD फोर लेन सड़क बना रहा है जिसकी लागत करीब 16 करोड़ रुपये है पिछले साल जुलाई से बन रही ये सड़क अभी तक पूरी नहीं सकी जबकि इसके वर्क आर्डर एक साल का था, वजह ये बताई जा रही है कि नगर निगम के अधिकारी अपना काम समय पर पूरा नहीं कर रहे, इस सड़क के जो हिस्से धंसे वहां पिछले दिनों नगर निगम पीएचई ने सीवर लाइन डाली है जो आज बारिश में धंस गई जिसने सुरंग का आकर ले लिया, उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी चेतकपुरी रोड पर ऐसे सड़क धंसने से वाहन फंसे था और लोग परेशान हुए थे।

बारिश ने सिर्फ सड़कों को ही नुकसान नहीं पहुंचाया जगह जगह जलभराव के हालात भी पैदा कर दिए, शहर के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई, लोग घरों में कैद हो गए और नगर निगम के इंतजामों को कोसते दिखाई दिए, बहरहाल शहर में इस बार बारिश कम हुई है तब ये हालात है यदि लगातार बारिश होना शुरू हो जाए शहर का क्या हाल होगा इन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews