
ग्वालियर । प्रदेश में कई जगह हुए अचानक मौसम के बदलाव के बीच ग्वालियर में भी रात के समय अचानक मौसम बिगड़ गया। शहर में हल्की बूंदा बांदी के साथ तेज आंधी चलने लगी। हवा की रफ़्तार इतनी तेज थी कि कई जगह पेड़ टूट गए। सबसे अधिक नुक्सान सिटी सेंटर क्षेत्र में हुआ । जहाँ कई पेड़ टूट कर सड़क पर खड़े वाहनों पर गिर पड़े जिसकी चपेट में वहां खड़ी आधा दर्जन से अधिक कारें आ गई। कारों को भारी नुकसान हुआ है। आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली पूरी तरह से बंद हो गई। जिसके चलते जाम के हालात भी बन गए।

