यहां दो पोलिंग बूथ ऐसे जो गिनती में तो हैं लेकिन नहीं होगा मतदान

MP Cooperative Election

ग्वालियर ।  ग्वालियर लोकसभा सीट के लिए 12 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं… 19 लाख15 हजार 729 मतदाता 2327 मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे। लेकिन इसमें खास बात ये है कि इस बार जिले में दो पोलिंग बूथ ऐसे भी होंगे जहां कोई वोट नहीं डलेगा। यह दोनों बूथ टोटल बूथों की काउंटिंग में तो शामिल हैं, लेकिन इन बूथों के वोटर बाहर शिफ्ट हो चुके हैं। ये दोनों बूथ मुरार स्थित आर्मी कैंटोनमेंट एरिया में आते है जो ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा का हिस्सा है।  बूथों की सूची आयोग से फायनल होने के बाद जानकारी सामने आई कि यहां के वोटरों की कंपनी तो परिवार सहित शिफ्ट हो चुकी हैं। इसके बाद आयोग ने यह निर्देश दिए कि यह बूथ कुल बूथों की संख्या में से तो नहीं हटाए जाएंगे।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में मुरार कैंटोनमेंट के इन बूथों पर वोटिंग कम हुई थी। तब भी यही कारण था कि यहां के आर्मी जवान वोटर थे और उनकी डयूटी बाहर लगी हुई थी। इस बार लोकसभा चुनाव में पोलिंग बूथों के सर्वेक्षण के दौरान यह ध्यान नहीं रखा जा सका कि इन दो बूथ 117 और 118 के वोटर बाहर शिफ्ट हो गए हैं। जिले के पोलिंग बूथों की फायनल रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी गई और इसके बाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से यह बताया गया कि दो पोलिंग बूथों के वोटर बाहर शिफ्ट हो चुके हैं। अब इन पोलिंग बूथों पर न मतदान दल तैनात किए जाएंगे न वोटिंग होगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews