VIDEO: “महारानी” के पैरों में गिरे नपा अध्यक्ष, महिलाओं ने पहनाई मालाएं

hindi-news-nagar-palika-president-touch-maharani-priyadarshini-raje-feet-

ग्वालियर। भले ही आज लोकतंत्र का बोलबाला है लेकिन बहुत से क्षेत्रों में सामंतवादी सोच आज भी जीवित हैं। इन क्षेत्रों के निवासी प्रजा वाली अपनी सोच को नहीं बदल पा रहे। ऐसा ही क्षेत्र है ग्वालियर चम्बल अंचल ..जहाँ आज भी लोग सिंधिया घराने के सदस्य के सामने आते ही उनके चरणों में गिर जाते हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और गुना शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया मंगलवार को शिवपुरी दौरे पर थी। सिंधिया के प्रचार के लिए वे ग्वालियर स्थित जयविलास पैलेस से शिवपुरी पहुंची । गौतम विहार कॉलोनी में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होने जैसे ही प्रियदर्शिनी राजे पहुंची वहां मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल उनके पैरों में गिर पड़े।

उन्होंने दंडवत करते हुए महारानी यानि प्रियदर्शिनी राजे के चरण छुए। प्रियदर्शिनी ने ऊपर उठाया। एक एक कर फिर ये सिलसिला चलता रहा। जयकारों से आसमान गूंज उठा। लोगों ने महाराज जिंदाबाद और महारानी जिंदाबाद के नारे लगाये। इसी बीच महिलाएं दौड़ पड़ी। प्रियदर्शिनी के गले में गुलाब की माला पहनाती गई और उनके चरण स्पर्श करती रहीं। इसके बाद शुरू हुआ फोटो खिंचवाने का सिलसिला ..और ये तब तक चला जब तक सभी महिलाओं का महारानी के साथ फोटोशूट नहीं हो गया ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews