Gwalior News : हिंदूवादी संगठनों ने की लव जिहाद के शक में लड़का लड़की के साथ मारपीट, पुलिस दोनों को ले गई थाने, परिजनों को बुलाया

Gwalior News : हिंदूवादी संगठनों ने की लव जिहाद के शक में लड़का लड़की के साथ मारपीट, पुलिस दोनों को ले गई थाने, परिजनों को बुलाया

Gwalior News : ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर आज गुरुवार को बड़ा हंगामा हो गया, हिन्दू वादी संगठन जब मेवात की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे उसी दौरान भीड़ को एक लड़का और लड़की दिखाई दिए, भीड़ को जब शक हुआ तो उनसे नाम पूछे गए जिसका वे सही जवाब नहीं दे पाए जिसके बाद भीड़ ने दोनों की पीट दिया, पुलिस ने दोनों को बचाते हुए थाने पहुँचाया।

हिंदूवादी संगठनों ने मेवात की घटना को लेकर किया प्रदर्शन 

हरियाणा के मेवात में हुई हिंसा के खिलाफ आज ग्वालियर में हिंदूवादी संगठनों ने फूलबाग चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया, उनका प्रदर्शन समाप्त ही हुआ था कि एक लड़का और एक लड़की उन्हें पार्क से आते दिखाई दिए, दोनों के हाव भाव जब उन्हें संदिग्ध लगे तो भीड़ में से कुछ लोगों ने उनसे पूछताछ की, लड़की ने अपना नाम हिन्दू बताया लेकिन लड़का चुप रहा , ज्यादा पूछने पर लड़की ने लड़के का नाम भी हिन्दू बताया।

लव जिहाद के शक में लड़का लड़की की पिटाई 

भीड़ को लड़की की बात पर शक हुआ तो दोनों की पीटना शुरू कर दिया, लेकिन भीड़ में से ही कुछ लोगों ने पीटने से रोका, पुलिस ने भी बीचबचाव किया और फिर दोनों को पुलिस थाने पहुँचाया, थाने में पूछताछ के दौरान लड़के ने अपना नाम मुसलमान बताया, मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों के परिवार को थाने बुलाया।

पुलिस ने परिजनों को बुलाया थाने 

दबंग हिन्दू सेना संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश सिकरवार ने कहा कि हमने बच्चों को थाने पहुँचाया है, उनकी बातें संदिग्ध थी, रोकना इसलिए जरुरी था कि कहीं कोई बड़ी घटना ना हो जाये, पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, उधर सीएसपी विजय भदौरिया ने कहा कि संगठन के लोगों को लव जिहाद जैसा मामला समझ आया तो उन्होंने हंगामा किया, लड़की की माँ से बात की है दोनों एक दूसरे से परिचित हैं, बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

[dgv_vimeo_video id=”851313559″]

[dgv_vimeo_video id=”851313744″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews