Holi 2024 : होली के रंग में रंगे नजर आये नरेंद्र सिंह तोमर, आशीष अग्रवाल बोले- “मोदी जी के गुलाल के साथ उनकी राम राम घर घर पहुंच रही”

Holi 2024 : होली के रंग में रंगे नजर आये नरेंद्र सिंह तोमर, आशीष अग्रवाल बोले- “मोदी जी के गुलाल के साथ उनकी राम राम घर घर पहुंच रही”

Holi 2024 :  भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी प्रदेशवासियों की तरह ही होली के रंग में सराबोर दिखाई दिए, इस बार भाजपा में मोदी जी के गुलाल के साथ मोदी जी की राम राम जन जन तक पहुंचाने का जिम्मा भी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सौंपा है, जिसके चलते नेताओं में घरों में भारी भीड़ देखी जा रही है, सभी बड़े नेता अपने अपने आवासों पर पर लोगों को मोदी जी का गुलाल लगा रहे हैं और उन्हें मोदी जी की राम राम बोल रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”927053139″]

होली में सराबोर दिखे नरेंद्र सिंह तोमर, बोले – राष्ट्रवाद के लिए बढ़ चढ़कर मतदान करें  

मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर स्थित शासकीय आवास पर आज सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया, लोगों के साथ उन्होंने गुलाल की होली खेली, लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ पहुंचकर उनके आवास एक दूसरे को गुलाल लगाया,  नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि होली हमारी परम्परा का महत्वपूर्ण त्यौहार है, हर साल की तरह इस साल भी बहुत उत्साह के साथ मनाई जा रही है , ये भाई चारे का त्यौहार है, उन्होंने शुभकामनायें देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव सामने है इसलिए मेरी अपील है कि राष्ट्रवाद के लिए बढ़ चढ़ कर मतदान करें।

[dgv_vimeo_video id=”927053241″]

“मोदी जी के गुलाल के साथ मोदी जी की राम राम घर घर पहुंचा रहे” 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि ये उत्साह और उमंग का त्यौहार है होली, मैं ग्वालियर में अपने निवास पर मना रहा हूँ, होली सबके जीवन में खुशियों के रंग घोले मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है, उन्होंने कहा कि ये मोदीमय होली मोदी जी के गुलाल के साथ मोदी जी की राम राम के साथ आगे बढ़ रही है, मेरा प्रयास है कि मैं भी मोदी जी की राम राम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकूँ।

मोदी जी की गारंटी के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बनायेंगे : आशीष 

आशीष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा अपने सभी प्रत्याशी घोषित कर चुकी है जबकि विपक्ष गायब है क्योंकि उन्हें जमानत जब्त होने का डर सता रहा है इसलिए प्रत्याशी घोषित नहीं हो पा रहे, मुझे विविश्वास है कि मोदी जी गारंटी के साथ हम जीत का एक नया रिकॉर्ड बनायेंगे और विजय का मत प्रतिशत एक नया आयाम स्थापित करेगा।

[dgv_vimeo_video id=”927051100″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews