गृह मंत्री ने किया प्रदेश का पहला ट्रैफिक सिक्योरिटी ऐप लॉन्च, देखें वीडियो

गृह मंत्री

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहला ट्रैफिक सिक्योरिटी एप “My Traffic My Safety” लॉन्च किया गया है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में रविवार की शाम इस एप को लांच किया। बढ़ते महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए ग्वालियर पुलिस ने इसका निर्माण कराया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर से इसे लॉन्च करते हुए कहा कि ये महिलाओं और बच्चियों में आत्मविश्वास बढ़ाएगा , इसकी सफलता के बाद इसे पूरे मध्यप्रदेश में लागू करेंगे ।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार

उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता के साथ-साथ समाज के ऐसे नरपिशाच, जो खतरा है, उनमें भी यह एप भय जगाने का काम करेगा। इसके साथ ही यह प्रदेश की महिलाओं को बेटियों को जागृत करने और उनमें मनोबल बढ़ाने का काम करेगा। इस एप के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही महिलाओं को यह सुविधा प्राप्त होगी कि वे आपातकाल की जानकारी अपने परिवार के साथ साथ पुलिस कंट्रोल रूम को भी दे सकें।

गौरतलब है कि ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑटो, टैक्सी, विक्रम,बस आदि में सफर करने वाली महिलाओं एवं बच्चियों और अन्य यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए ‘बेहतर ट्रैफिक, बेहतर ग्वालियर’ अभियान के तहत “My Traffic My Safety” का निर्माण कराया गया है। पुलिस का दावा है कि इस एप के माध्यम से महिलाओं व स्कूली बच्चों की भी सुरक्षा हो सकेगी। ग्वालियर पुलिस द्वारा तैयार किया गया यह एप सुरक्षा की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “My Traffic My Safety” एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है। पुलिस इस एप में रजिस्टर्ड वाहनों पर क्यू आर कोड के स्टीकर लगायेगी। जिसमें वाहन और वाहन चालक की पूरी जानकारी होगी। एप की लॉन्चिंग करते समय गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एक ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर आईजी ग्वालियर जोन अविनाश शर्मा, डीआईजी ग्वालियर रेंज राजेश हिंगणकर, एसपी अमित सांघी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े.. MP Unlock: सीएम शिवराज सिंह ने फिर चेताया-लापरवाही मतलब कोरोना को निमंत्रण

https://vimeo.com/579128313

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews