ग्वालियर: गृृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- नहीं होने देंगे ऑक्सीजन की कमी

ग्वालियर: गृृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- नहीं होने देंगे ऑक्सीजन की कमी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे। वे अन्नपूर्णा गैस प्लांट के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होने कहा कि सरकार अपनी तरफ से पूरी तरह प्रयास कर रही है और ऑक्सीजन सप्लाई के लिये केंद्र सरकार से भी मदद मिल रही है। हम जल्दी ही ऑक्सीजन की कमी को पूरा कर लेंगे।

कोरोना त्रासदी से जूझ रहे भारत के लिए पाकिस्तान का संदेश, पीएम इमरान खान ने कहा- हम साथ हैं

ग्वालियर पहुंचे गृहमंत्री ने अन्नपूर्णा गैस प्लांट का निरीक्षण किया और कहा कि पर्याप्त सिलेंडरों की व्यवस्था कर ली है और आज पूरी रात काम करके इस समस्या का समाधान निकाल लेंगे। उन्होने कहा कि अब ग्वालियर में ऑक्सीजन का संकट नहीं होगा। इसके लिये केंद्र एवं राज्य सरकार से सहायता ली गई है। इसी के साथ व्यापारी, बिल्डिंग वाले, कबाड़ी सभी का सहयोग लिया है। उन्होने कहा कि पर्याप्त सिलेंडर आ गए हैं और और मेरी मान्यता है अब स्थिति नियंत्रण में रहेगी। तानसेन नगर में ऑक्सीजन प्लांट का रिफिलिंग प्लांट है। गृह मंत्री के साथ कलेक्टर, आईजी व एसपी सहित अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि ऑक्सीजन की कमी के बाद सरकार एक्शन में आई है और प्लांट से अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई जा रही है। वहीं नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि ग्वालियर पुलिस ने एक मिसाल कायम की है, आज जो पुलिस ने वेल्डिंग और कबाड़ी वालों से यहां से सिलेंडर उठवाकर लगभग डेढ़ सौ सिलेंडर जरूरतमंदों तक पहुंचाए हैं वो बहुत बड़ा काम है। लोगों की जान बचाकर ग्वालियर पुलिस ने देश एक मिसाल कायम की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews