प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, अधिकारी को मिली ये सजा

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, अधिकारी को मिली ये सजा

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| नगर निगम कार्यालय में पदस्थ एक अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री (Prime Minister) सहित अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के खिलाफ लगातार की जा रही अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी (Offensive comment) का मामला सामने आने के बाद आयुक्त ने उन्हें निलंबन की सजा सुनाई है। ये अधिकारी लंबे समय से प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और भाजपा सरकार पर अभद्र टिप्पणी अपने फेसबुक पर लिख रहा था इतना ही नहीं कांग्रेस का प्रचार भी कर रहा था।

ग्वालियर नगर निगम में पदस्थ सहायक संपत्ति कर अधिकारी संजय गोयल को निगम आयुक्त संदीप माकिन ने निलंबित कर दिया है। संजय गोयल पिछले लंबे समय पर सिविल सेवा आचरण नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। वे अपनी फेसबुक पर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। वे केंद्र के भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर भी टिप्पणी कर रहे थे और कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की तारीफ कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री को गद्दार, झूठा ना जाने क्या क्या लिखकर संबोधित किया। पिछले दिनों संजय गोयल ने किसी रविंद चौधरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेना की वर्दी फोटो वाली पोस्ट को शेयर किया जिसमें लिखा था “सेना की वर्दी पहनकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना की तलाश में छापेमारी”। संजय गोयल ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपनी फेसबुक वाल पर प्रधानमंत्री के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा इसे देश भक्ति के नोबल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करना चाहिए। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो के साथ एक पोस्ट लिखी जिसमें कहा इसमें से गद्दार कौन। संजय गोयल ने राहुल और प्रियंका की पोस्ट को शेयर करते हुए सरकार पर कई आरोप भी लगाए।

मामला मीडिया में आते ही आयुक्त ने किया निलंबित

सहायक संपत्ति कर अधिकारी की प्रधानमंत्री साथ अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी मीडिया में आने के बाद आयुक्त संदीप माकिन ने उन्हें सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन का दोषी मानते हिये निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए या तरह का आचरण कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

डिलीट की सभी पोस्ट, सफाई दी कहा पत्नी भी चलाती है मेरा FB

प्रधानमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ मंत्रियों पर अभद्र टिप्पणी कर निलंबित हुए सहायक संपत्ति कर अधिकारी संजय गोयल ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि मेरे मित्रों द्वारा मुझे मामला संज्ञान में लाया गया। मेरी पत्नी मेरे फोन पर मेरे फेसबुक का इस्तेमाल किया जाता रहा है। प्रधानमंत्री से संबंधित सभी पोस्ट उन्हीं के द्वारा डाली गई हैं जिन्हें मैं देख नहीं पाया। जिसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूँ। प्रत्येक साथी को पहुँचने वाली ठेस एवं माननीय प्रधानमंत्री की गरिमा के विरुद्ध पोस्ट के लिए मैं पुनः क्षमा प्रार्थना करता हूँ। मेरे द्वारा इस तरह की सभी पोस्ट संज्ञान में आते ही डिलीट कर दी गई हैं। अपनी पत्नी की तरफ से भी मेरी आईडी का गलत उपयोग के लिए गलती मानता हूँ। माननीय प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं उनके प्रति मैं अपना पूरा सम्मान व्यक्त करता हूँ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews