पुलिस के पास गुहार लेकर पहुंचा पति…पत्नी गायब हो गई है साहब… ब्यूटी पार्लर का कहकर निकली थी, ढूंढ कर ला दिजिये

परेशान पति शैलेन्द्र ने बताया कि उसके और उसकी पत्नी के बीच बहुत अच्छे सम्बन्ध हैं मेरे दो छोटे बच्चे हैं, वो रोज की तरह घर से निकली थी लेकिन कहाँ चली गई कुछ मालूम नहीं है, 19 मार्च से तलाश रहा हूँ कोई पता नहीं चल रहा, पुलिस ने भी अब तक कोई मदद नहीं की ।
Gwalior News

Gwalior News : पति पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक कहानी इस समय काफी चर्चित है और वो है मुस्कान रस्तोगी की, कैसे उसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत के टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में भर दिए और उसपर सीमेंट भर दी , अब वो प्रेमी के साथ जेल में है, लेकिन हम यहाँ आपको मुस्कान रस्तोगी की खबर के बारे में नहीं बता रहे बल्कि एक ऐसे पति के बारे में बता रहे हैं जो अपनी गुम हुई पत्नी की तलाश में भटक रहा है।

ग्वालियर एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंचा हुरावली निवासी  शैलेंद्र यादव अपनी पत्नी की तलाश कर रहा है , 2016 में उसकी शादी हुई थी उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं, मासूम बच्चे भी माँ को याद कर परेशान हैं, शैलेन्द्र ने जनसुनवाई में दिए आवेदन में बताया कि पत्नी सुरैयापुरा में स्टार ब्यूटी पार्लर में काम करने जाती थी।

ब्यूटी पार्लर के लिए निकली पत्नी गायब , पति परेशान  

परेशान पति ने कहा कि 19 मार्च को दिन में 12 बजे पत्नी पार्लर के लिए कहकर निकली थी तब से नहीं लौटी, जब वो गई मैं पिताजी के साथ खेत पर था और वो रोज की तरह मुझे बताकर निकल गई थी लेकिन ना वो ब्यूटी पार्लर पहुंची और ना घर वापस लौटी,मैं तलाश कर परेशान हूँ।

हाथ जोड़कर कहा पत्नी को पता लगाइए 

अपनी पत्नी से कितना प्रेम करता होगा शैलेन्द्र ये उसकी पीड़ा बता रही थी, उसने कहा उसे किसी पर कोई शक भी नहीं है मेरा किसी से कोई विवाद भी नहीं है पत्नी से भी कोई विवाद नहीं हुआ पता नहीं कहाँ चली गई, उसने पुलिस अधिकारियों से हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि मुझे मेरी पत्नी दिलवा दीजिये।

पुलिस ने दिया जल्दी तलाश करने का भरोसा 

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि आवेदक ने सिरोल थाने में पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है, क्षेत्र के सीसीटीवी में भी महिला जाती दिखाई दे रही है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जनसुनवाई में आवेदन दिया है हमने सिरोल थाने को जाँच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1069233424″]

[dgv_vimeo_video id=”1069233638″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews