पिग फार्म हाउस में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

murde teacher

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। जिले के मोहना थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर में स्थित एक पिग फार्म हाउस (Pig Farm House) के चौकीदार ने अपनी पत्नी की लोहे का सरिया मारकर हत्या (Murder)कर दी। हत्या (Murder)की वजह शराब पीकर आये पति से विवाद होना बताई जा रही है। मृतका की शादी  एक साल पहले हुई थी वो 6-7 महीने की गर्भवती थी।

पुलिस के मुताबिक केशव बाल्मीकि नामक व्यक्ति का मोहना के श्यामपुर में पिग फार्म हाउस (Pig Farm House) है। यहाँ देखभाल के लिए उन्होंने मिथुन बाल्मीकि को उसकी पत्नी के साथ रखा था। बीती बुधवार की रात मिथुन का पत्नी अनीता से झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर मिथुन ने अनीता की लोहे के सरिये से मारपीट शुरू कर दी।  लोहे के सरिये की सिर में चोट लगाने से अनीता बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अनीता और मिथुन की शादी एक साल पहले हुई थी वो 6- 7 महीने की गर्भवती थी।

उधर पिग फार्म हाउस (Pig Farm House) चलने वाले केशव बाल्मीकि ने बताया कि कल वो मिथुन को अपने साथ ग्वालियर लाया था , रस्ते में खर्चे के लिए उसे 700 रूपए दिए और जल्दी वापस फार्म पर लौटने  की कहकर वो अम्बाह पोरसा काम से निकाल गया।  उधर मिथुन शराब पीकर देर रात फार्म वापस लौटा।  उसके बाद पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और शराब के नशे में मिथुन ने अनीता पर लोहे के सरिये से वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई।  घटना की जानकारी मिलते ही मोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या (Murder) में प्रयुक्त सरिया भी बरामद कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews