MURDER: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को मारी गोली

MURDER: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को मारी गोली

ग्वालियर ।

शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र के बारह बीघा में रहने वाले एक पति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी बाद में उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड  फौजी के बेटे सत्येंद्र सिंह चौहान पत्नी और 4 साल की बेटी के साथ बारह बीघा में रहते हैं आज सुबह सतेन्द्र ने लायसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी आशु  की हत्या कर दी फिर बाद में उसने खुद को गोली मर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुतबिक दोनों की शादी  5 साल पहले हुई थी। दोनों के एक 4 साल की बेटी अंशिका भी हैं जो इस घटना के दौरान घर में मौजूद थी। घटना की जानकारी तब लगी जब मृतका आशु चौहान के फोन पर उसके पिता का फोन आया जिसे बच्ची अंशिका ने रिसीव किया तब  मासूम बच्ची ने घर का हाल नाना को बताया। बच्ची के बताने के बाद मौके पर पहुँचे नाना अभिराज सिंह भदौरिया ने घर का हाल देखा तो उनके होश उड़ गये। वे घर के दरवाजों को तोड़कर जब अपनी बेटी दामाद के कमरे में दाखिल हुए तो दोनों के खून में लथपथ शव पड़े थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और सतेन्द्र के परिजनों को दी। परिजनों के मुताबिक मृतक सत्येंद्र सिंह चौहान बेरोजगार था। जिसके चलते उसका कभी कभी अपनी पत्नी आशु चौहान से झगड़ा होता था।  मौके पर पहुंचे सीएसपी  हेमंत तिवारी को घटना स्थल से वारदात में इस्तेमाल की गई  लाइसेंसी पिस्टल और चले हुए दो कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं फोरेंसिक टीम भी घटना की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रहीं हैं।  प्रारम्भिक पड़ताल में पुलिस को पति पत्नी के बीच कलह होना सामने आया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews