MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

IAS संतोष वर्मा के खिलाफ सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज, एसपी ऑफिस का घेराव किया, दी ये चेतावनी

एडवोकेट अनिल मिश्रा ने कहा यदि IAS संतोष वर्मा को गिरफ्तार नहीं किया गया तो फिर ब्राह्मण समाज फिर खुद एक्शन लेगा और जहां संतोष वर्मा मिलेंगे उनका मुंह काला किया जाएगा, जूते की माला पहनाई जाएगी।
Brahmin Samaj Gwalior protest

IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के बेटी को लेकर दिए विवादित बयान का मामला शांत नहीं हो रहा है, ब्राह्मण समाज के विरोध के बाद अन्य समाज भी अब उसके साथ देने के लिए शामिल हो गए हैं, ब्राह्मण समाज की अगुआई में आज बुधवार को सवर्ण समाज के लोगों ने ग्वालियर एसपी ऑफिस का घेराव किया और संतोष वर्मा पर एफआईआर कर गिरफ्तार करने की मांग की।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संतोष वर्मा के बयान (IAS officer Santosh Verma controversial statement) ने ब्राह्मण समाज को आक्रोशित कर दिया है, उन्होंने 23 नवंबर को भोपाल में आयोजित अजाक्स के सम्मेलन में ब्राह्मण बेटियों को लेकर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी की, अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष IAS संतोष वर्मा ने बेटियों को दान की वस्तु कहकर संबोधित किया जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है, ब्राह्मण समाज ने मंगलवार को प्रदेश के कई थानों में शिकायती आवेदन देकर एफआईआर की मांग की।

ब्राह्मण समाज को मिला अन्य समाजों का साथ 

एफआईआर नहीं किये जाने से ब्राह्मण समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है, अब उन्हें अन्य समाजों का भी साथ मिलता जा रहा है, कल मंगलवार को मुरार और डबरा थाने में शिकायती आवेदन दिए जाने के बाद आज  ब्राह्मण समाज के लोग सवर्ण समाज के लोगों के साथ मिलकर ग्वालियर की सड़कों पर निकले और फिर एसपी ऑफिस पहुंचकर घेराव किया।

हाथ में फरसा, जय जय परशुराम के नारे  

बेटी के अपमान से आक्रोशित लोग हाथ में फरसा लिए हुए थे और जय जय श्री राम और जय जय परशुराम के नारे लगा रहे थे, वे प्रदर्शन के बाद पर बैठ गए, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट अनिल मिश्रा ने कहा हमारी मांग है संतोष वर्मा पर एफआईआर की जाये और गिरफ्तार किया जाये, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती तो फिर हम खुद एक्शन लेंगे।

एसपी ने दिए ये भरोसा 

चेतावनी देते हुए एडवोकेट अनिल मिश्रा ने कहा यदि IAS संतोष वर्मा को गिरफ्तार नहीं किया गया तो फिर ब्राह्मण समाज फिर खुद एक्शन लेगा और जहां संतोष वर्मा मिलेंगे उनका मुंह काला किया जाएगा, जूते की माला पहनाई जाएगी। उधर एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा हमने ज्ञापन ले लिया है इसपर विधि अनुसार एक्शन लिया जायेगा, उन्होंने बताया कल भी मुरार और डबरा में दो ज्ञापन दिए गए थे उन्हें भोपाल पुलिस कमिश्नर को भेज दिया गया है वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर इस ज्ञापन पर भी निर्णय लिया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
IAS संतोष वर्मा के खिलाफ सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज, एसपी ऑफिस का घेराव किया, दी ये चेतावनी