
Jitu Patwari met injured in Gwalior.
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सन्देश देते हुए कहा है कि वो आज 21 अक्टूबर 2026 की तारीख याद रखें , उन्होंने जो अपराध 2020 में किया थ ऑस्का सुधर कांग्रेस नवम्बर 2028 में करेगी, जीतू पटवारी ग्वालियर में मीडिया से बात कर रहे थे वे शीतला माता मंदिर ट्रक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सांत्वना देने और घायलों का हाल जानने आये थे, उन्होंने प्रदेश को सामूहिक हत्याकांड की राजधानी बताया और प्रदेश की भाजपा सरकार को अराजक सरकार बताया है।
ग्वालियर में पिछले दिनों शीतला माता मंदिर पर हुए ट्रक हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अब 16 हो गई है, बीती रात दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रसाद विक्रेता 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया जब्को हादसे में घायल हुए लोग अभी भी सरकारी और निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं सरकार ने तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट पर भोपाल एम्स भेज दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज दुर्घटना में घायलों का हालचाल जानने ग्वालियर पहुंचे उन्होंने निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनकी तबियत पूछी और डॉक्टर्स से रिकवरी की जानकारी ली, जीतू पटवारी मृतकों के घर भी पहुंचे और उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर आक्रोश जताया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर निशाना साधा।
मध्य प्रदेश सामूहिक हत्याकांड की राजधानी: जीतू पटवारी
जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश सामूहिक हत्याकांड की राजधानी बन गया है उन्होंने जहरीले सिरप से बच्चों की मौत, जहरीली शराब से मौत, गंदे पानी से लोगों की मौत सहित प्रदेश के कई जिलों इमं हुई मौतों का जिक्र करते हुए प्रदेह सरकार पर निशाना साधा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार को अराजक सरकार बताया, उन्होंने कहा इस सरकार में सरकारी जिम्मेदारी जीरो है यहाँ सरकारी मौते होती हैं अधिकारियों को सस्पेंड का रडिय जाता है फिर उन्हीं अधिकारियों को इनाम दिया जाता है ये सरकार की नाकामी है उसे जवाब देना होगा।
जीतू बोले- 21 अक्टूबर 2026 की तारीख याद रखें सिंधिया जी
मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा …सिंधिया जी आज की 21 अक्टूबर 2026 की तारीख को याद रखें, उन्होंने 2020 मेंजो अपराध किया था नवम्बर 2028 में कांग्रेस उसका सुधार कांग्रेस कर लेगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों सिंधिया ने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह के बयान पर जवाब देते हुए 2020 का जिक्र किया था। हालाँकि जीतू पटवारी के इस बयान पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने पलटवार करते हुए X पर लिखा ये” मुंगेरीलाल के हसीन सपने ” कभी पूरे नहीं होंगे, 2028 तो क्या 2048 तक भी कांग्रेस सत्ता में वापिस आने वाली नहीं है। अलवत्ता यह जरूर तय है कि 2028 आने के पहले ही आप एमपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिये जायेंगे।


