माँ ने नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो नाबालिग ने लगा ली पेड़ पर फांसी

माँ ने नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो नाबालिग ने लगा ली पेड़ पर फांसी

ग्वालियर//अतुल सक्सेना।

नशे की गिरफ्त में आये एक नाबालिग ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चा इस बात से नाराज था कि उसको माँ ने नशे के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया था। हस्तिनापुर थाना पुलिस के मुताबिक सिरसोद गाँव के रहने 15 वर्षीय नाबालिग सूरज कुशवाह को नशे की लत थी। सूरज के बार-बार नशे की पुड़िया लेने के लिए पैसे की मांग करने के चलते परिवार में क्लेश रहता था।

घटना के पहले भी यही हुआ जब माँ से सूरज ने नशे के लिए पैसे मांगे तो माँ ने इंकार कर दिया। इसे बाद सूरज लकड़ी लेने की बोलकर गाँव में निकल गया और माँ खेत में मटर तोड़ने चली गई। जब बहुत देर तक सूरज नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। एक ग्रामीण ने उसका शव आम के पेड़ पर लटका होने की सूचना दी जिसे बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसे बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पीएम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही असलियत सामने आ सकेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews