कोरोना वारियर्स को चाय नाश्ता कराने पहुंचे IG, लापरवाह अफसर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

कोरोना वारियर्स को चाय नाश्ता कराने पहुंचे IG, लापरवाह अफसर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

ग्वालियर।ग्वालियर@अतुल सक्सेना|कोरोना वायरस की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मियों और अन्य विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो और वो संक्रमण से बचे रहे इसलिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक( पुलिस महानिरीक्षक) ग्वालियर राजा बाबू सिंह ने चलित चाय नाश्ता वाहन तैयार कराया है । उन्होंने शहर के सभी नाकों पर तैनात कर्मचारियों को खुद मौके पर जाकर चाय और गर्म पानी पिलाया और उनका हालचाल जाना। इस दौरान ड्यूटी से गायब एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने कलेक्टर से सिफारिश भी की।

कोरोना वायरस के चलते जिला दंडाधिकारी ने शहर की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। कोई भी बाहरी व्यक्ति ना तो शहर में आ सकता है और ना ही शहर का कोई भी व्यक्ति बाहर जा सकता है। इन नाकों पर पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी तैनात हैं शहर से दूर होने के कारण इनका हालचाल जानने और इन्हें चाय नाश्ता पहुंचाने आईजी खुद इनके पास पहुंचे। आईजी ने कहा कि विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक इस संक्रमण से बचने का पहला उपाय गर्म पानी, चाय आदि गर्म पेय पदार्थ हैं । इसलिए मैं स्वयं इन्हें पिलाने आया हूँ और इनका हौसला बढ़ाने आया हूँ।

लेकिन हौसलाअफजाई करने खुद इन नाकों पर पहुंचे आईजी उस समय आश्चर्य में पड़ गए जब लक्ष्मणगढ़ के नाके पर तैनात सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर पवन बोहरे गायब मिले। इंसीडेंट कमांडर ममता शाक्य ने उन्हें बताया कि पवन बोहरे की ड्यूटी सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक है लेकिन वे नहीं आये। आईजी ये बताया कि ये जानकर उन्होंने कलेक्टर को फोन लगाकर सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। आईजी ने कहा कि ये समय समर्पण के साथ काम करने का है इसलिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews