फोन कॉल पर बेच रहा था अवैध शराब, नाबालिग भी शामिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार  

फोन कॉल पर बेच रहा था अवैध शराब, नाबालिग भी शामिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पुलिस ने एक ऐसे शराब माफिया को गिरफ्तार किया है जो फोन कॉल पर अवैध शराब (Illegal Liquor) बेचता था। खास बात ये है कि शराब माफिया (Liquor Mafia) पुलिस की नजर से बचने के लिए इस काम में नाबालिग की मदद (Help Of Minor) लेता था और जहाँ से शराब की डिमांड आती थी वहां बच्चे से सप्लाई करवाता था।

एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हजीरा थाना (Gwalior Police) क्षेत्र के चन्दनपुरा में एक घर से अवैध शराब का कारोबार चलता है।  पुलिस ने सूचना की तस्दीक करने के बाद वहां छापा मारा तो बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब मिली।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस नेता का आरोप’ “भ्रष्टाचार का भूरिया कनेक्शन”, सीबीआई जांच की मांग

पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर जब उसके घर की तलाशी ली तो वहां 11 पेटी देशी शराब मिली। ये शराब राजस्थान की है। आरोपी ने दो व्यक्तियों के नाम बताये है जिनसे वो शराब खरीदता था।  पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो शराब की बिक्री फोन कॉल पर करता है। जो कोई भी उसे शराब के लिए फोन करता है तो वो  10 – 12 साल के बच्चे से उस व्यक्ति तक शराब पहुंचाता है जिससे पुलिस को किसी प्रकार का संदेह ना हो।

ये भी पढ़ें – नए साल में पुलिस के पास पहुंची एक बहन और खिल गया चेहरा, ये है इसकी वजह

एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी पुराना शातिर बदमाश है, इस पर करीब डेढ़ दर्जन अपराध दर्ज हैं जिसमें अधिकांश अपराध अवैध शराब के कारोबार से जुड़े हैं। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे कड़ी पूछताछ करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”661587353″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews