Gwalior News : दिवाली पर खपाने के लिए आई 1 लाख से ज्यादा कीमत की अवैध शराब जब्त

Gwalior News : दिवाली पर खपाने के लिए आई 1 लाख से ज्यादा कीमत की अवैध शराब जब्त

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। दिवाली (Diwali) को देखते हुए जहाँ अवैध शराब (Illegal liquor) कारोबार करने वाला माफिया एक्शन में हैं तो वहीँ पुलिस और प्रशासन भी मुस्तैद है। पुलिस और प्रशासन ने गैर क़ानूनी काम करने वालों के पीछे अपना मुखबिर तंत्र अलर्ट कर दिया है। मुखबिर तंत्र की ही मदद से पुलिस ने 1 लाख 70 हजार रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है।

डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया के मुताबिक ग्वालियर की क्राइम ब्रांच (Gwalior Police) को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवपुरी लिंक रोड से एक गाड़ी में भरकर अवैध शराब और बीयर रॉक्सी पुल के पास आई है और खाली होने के लिए खड़ी है। पुलिस ने सूचना की तस्दीक करने के बाद एक्शन लिया और रॉक्सी पुल के पास खड़े लोडिंग वाहन को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें – MP News: 6 पटवारी को बर्खास्तगी के नोटिस, 3 निलंबित, 5 कर्मचारियों पर कार्रवाई

पुलिस ने जब तलाशी ली तो लोडिंग वाहन में 40 पेटी बीयर, पांच पेटी अंग्रेजी गोवा, मैकडोवेल आदि ब्रांड की शराब मिली। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। जब्त शराब और बीयर की कीमत एक लाख 70 हजार रुपये है।  डीएसपी ने बताया कि शुरूआती जाँच में आरोपी ने शिवपुरी से शराब और बीयर लाना बताया है उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी जिससे मालूम चल सके कि शराब किसे खपाने आया था।

[dgv_vimeo_video id=”639887531″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews