हथियार बेचने आये दो सौदागर डील से पहले गिरफ्तार, पिस्टल, कट्टा और 80 राउंड बरामद

हथियार बेचने आये दो सौदागर डील से पहले गिरफ्तार, पिस्टल, कट्टा और 80 राउंड बरामद

ग्वालियर, अतुल सक्सेना
जिले की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और 80 जिंदा राउंड बरामद किये हैं। तस्कर इन्हें भिंड और इटावा जिले से खरीदकर ला रहे थे और पार्टी को सप्लाई करने जा रहा थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। खास बात ये है कि तस्करों के पास से प्रतिबंधित बोर 9MM के राउंड भी मिले है जिसने पुलिस के कान खड़े कर दिये हैं।

क्राइम ब्रांच टी आई दामोदर गुप्ता के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि आज हथियार की एक डील होने वाली है। सूचना को पुख्ता करने के बाद क्राइम ब्रांच की दो टीमे मुखबिर द्वारा बताये गए पनिहार टोल प्लाजा के पास तैनात कर दी गई। तभी पुलिस को वहाँ दो संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए , उनके कंधे पर बैग थे। पुलिस जब इनके पास जाने लगी तो ये दोनो भागने लगे तभी क्राइम ब्रांच की टीमों ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम राकेश उर्फ कालिया जाटव और दूसरे ने अपना नाम आकाश उर्फ जग्गू कुशवाह बताया। दोनों भिंड जिले के रहने वाले हैं। तलाशी में राकेश के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, 40 राउंड 32 बोर के और 40 राउंड प्रतिबंधित 9MM के मिले वहीं आकाश के कब्जे से 315 बोर का कट्टा मिला। आआरोपियों ने बताया कि ये भिंड और इटावा से अवैध हथियार लाकर ग्वालियर और इसके आसपास बेचते हैं । पुलिस 9MM के राउंड को लेकर आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है क्योंकि ये प्रतिबंधित बोर है। पुलिस इस बात पर फोकस कर रही है कि तस्कर 9MM के राउंड किसे बेचने आये थे और क्या इससे पहले भी ये 9MM के राउंड बेच चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews