ग्वालियर। शहर के नया बाजार स्थित गणेश कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से बनाए जा रहे तलघर में बनाई जा रही दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसमें दबकर मजदूर पिंकी प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मलबे में दबने से 5 मजदूर घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची कंपू थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया । घायलों में मजदूर राजकुमार और पप्पू की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक मजदूर और घायलों के परिजनों ने घटना के लिए मकान मालिक और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाये हैं । कंपू थाना पुलिस का कहना है कि हमने शिकायत ले। ली है और जांच में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी फिलहाल हमारा ध्यान घायलों के उचित इलाज पर है। पुलिस के मुताबिक मकान गिर्राज गोयल का है और निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार महेंद्र सिंह मजदूरों को लेकर आया था।
अवैध रूप से निर्माणाधीन तलघर की दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत, 5 घायल

ताजा खबरें
View More →रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें