
ग्वालियर। शहर के नया बाजार स्थित गणेश कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से बनाए जा रहे तलघर में बनाई जा रही दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसमें दबकर मजदूर पिंकी प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मलबे में दबने से 5 मजदूर घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची कंपू थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया । घायलों में मजदूर राजकुमार और पप्पू की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक मजदूर और घायलों के परिजनों ने घटना के लिए मकान मालिक और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाये हैं । कंपू थाना पुलिस का कहना है कि हमने शिकायत ले। ली है और जांच में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी फिलहाल हमारा ध्यान घायलों के उचित इलाज पर है। पुलिस के मुताबिक मकान गिर्राज गोयल का है और निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार महेंद्र सिंह मजदूरों को लेकर आया था।

